Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

देश के अन्य भागों में शांतिपूर्ण रही कृषि कानूनों के विरोध में किसानों की ट्रैक्टर रैली

नई दिल्ली। दिल्ली में जहां ट्रैक्टर परेड के दौरान जमकर उपद्रव हुआ, वहीं देश के अन्य भागों में किसानों की ट्रैक्टर रैली शांतिपूर्ण रही। कृषि कानूनों के विरोध में किसानों ने महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और केरल में रैली निकाली।

महाराष्ट्र में शांतिपूर्ण रही किसानों की ट्रैक्टर रैली

महाराष्ट्र के औरंगाबाद में किसानों ने ट्रैक्टर मार्च निकाला। इसमें 150 से 200 लोग, पांच ट्रैक्टर, कुछ कारें और दो पहिया वाहन शामिल हुए। दिल्ली गेट से शुरू हुआ यह मार्च दो किलोमीटर आगे जाकर भदकल गेट पर खत्म हुआ। मार्च शांतिपूर्ण रहा।

कर्नाटक में ट्रैक्टर रैली निकाली गई, किसानों ने तिरंगा फहराया और राष्ट्रगान गाए

कर्नाटक में बेंगलुरु के साथ ही राज्य के तटवर्ती क्षेत्र को छोड़कर सभी जिला मुख्यालयों पर ट्रैक्टर रैली निकाली गई। किसानों ने तिरंगा फहराया और राष्ट्रगान गाए। कहीं से उपद्रव की खबर नहीं है। ज्यादातर इलाकों में किसान ट्रैक्टर की जगह अपने निजी वाहनों से शहरों में आए।

तमिलनाडु में किसानों ने शांतिपूर्णपूर्ण तरीके से ट्रैक्टर रैली निकाली

तमिलनाडु के तंजौर, कोयंबटूर, तिरुचिरापल्ली और नागपट्टनम समेत विभिन्न क्षेत्रों में किसानों ने ट्रैक्टर रैली निकाली। रैली शांतिपूर्ण रही। रैली में शामिल किसान राष्ट्रीय ध्वज लेकर चल रहे थे। उनके हाथों में नारे लिखे बैनर और पोस्टर भी थी। इन पर नए कृषि कानूनों की निंदा की गई थी और उन्हें रद करने की मांग की गई थी।

आंध्र प्रदेश और केरल में कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों ने रैली निकाली

आंध्र प्रदेश में भी कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों ने रैली निकाली। केरल में सत्तारूढ़ माकपा ने राज्य के विभिन्न हिस्सों में किसान परेड का आयोजन किया। परेड में शामिल लोगों ने कृषि कानूनों को रद करने की मांग की।

दिल्ली में रैली के दौरान एक किसान की मौत के विरोध में यूथ कांग्रेस ने मार्च निकाला

यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने दिल्ली में रैली के दौरान एक किसान की मौत के विरोध में राजभवन के बाहर मार्च निकाला।