Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

सीमा पार से हुई गोलीबारी में जम्मू कश्मीर में शहीद हुए सहारनपुर के जवान निशांत शर्मा

सहारनपुर। जम्मू कश्मीर में एलओसी पर तैनात शहर का जवान निशांत शर्मा सीमा पार से हुई गोलीबारी में शहीद हो गए। जवान के देश की सीमा पर शहीद होने की सूचना जिला सैनिक कल्याण बोर्ड के अधिकारी कर्नल मोहर सिंह ने जिलाधिकारी व एसएसपी को दी। शहीद का पार्थिव देह देर शाम तक घर पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।

शहर के मोहल्ला न्यू शारदानगर गली नंबर-41 में रहने वाले 61 राष्ट्रीय राइफल में भर्ती नायक निशांत शर्मा इन दिनों जम्मू कश्मीर में तैनात थे। जिला सैनिक कल्याण बोर्ड के अधिकारी कर्नल मोहर सिंह ने बताया कि क्रास फायरिंग में नायक निशांत शर्मा 24 जनवरी को शहीद हो गए। उन्होंने बताया कि शहीद केे एक और भाई शुभम शर्मा सेना में नायक के पद पर तैनात हैं। शहीद के परिजनों ने बताया कि तीन-चार दिन पहले आतंकियों द्वारा पेट्रोलिंग के दौरान ग्रेनाइट हमले में घायल हो गए थे, उसके बाद से उधमपुर स्थित अस्पताल में भर्ती थे।