Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

Sapna Chaudhary ने ब्लैक साड़ी में ढाया कहर, खुद को शेरनी बताते हुए फैंस से कही ये बात

नई दिल्ली। हरियाणवी डांसर और एक्टर सपना चौधरी हमेशा ही सोशल मीडिया पर सुर्खियों में बनी रहती हैं। सपना अपने अलग अंदाज के लिए जानी जाती हैं। वह एक्टिंग और डांस के अलावा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। आए दिन सपना अपनी लेटेस्ट और हॉट तस्वीरें और वीडियो फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। इसी बीच सपना की एक और खूबसूरत तस्वीर चर्चा में बनी हुई है। यकीन मानिए इस फोटो में वह कमायत ढाह रही हैं। फोटो को फैंस बार-बार देख रहे हैं।

हरियाणवी क्वीन सपना चौधरी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक लेटेस्ट तस्वीर शेयर की है। इस फोटो में वह ब्लैक साड़ी पहने हुए नजर हैं। इस तस्वीर के साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा है , ‘मुझे फ़र्क़ नहीं पड़ता तुम्हारी चाल कछुए की है या ख़रगोश की … क्योंकि मैं वो शेरनी हूं जो जंगल में बेठ कर ही कोहराम मचाती रहेगी।’ डांसर की इस फोटो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं इस पर कमेंट कर फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। अब एक लाख से ज्यादा लोग उनकी तस्वीर को लाइक कर चुके हैं।

सपना चौधरी ने हाल ही में अपना नया गाना ‘लोरी’ रिलीज किया था। यह गाना उन्होंने अपने ही नए लॉन्च हुए चैनल ड्रीम्स एंटरटेनमेंट हरियाणवी पर रिलीज किया है। यह गाना बच्चे के प्रति मां के प्यार पर आधारित है।

सपना चौधरी की बात करें तो उन्होंने हरियाणवी के अलावा, भोजपुरी, पंजाबी और बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी काम किया है। उन्होंने बॉलीवुड में ‘दोस्ती के साइड इफेक्ट्स’  फिल्म से डेब्यू किया था। बता दें कि सपना चौधरी ‘बिग बॉस 11’ का हिस्सा रह चुकी हैं। सपना चौधरी सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। वह आए दिन कई सामाजिक मुद्दों पर अपनी राय देती भी नजर आती हैं। इसके साथ ही वह सोशल मीडिया पर अपनी लेटेस्ट तस्वीरें और वीडियो भी शेयर करती है। उनकी लेटेस्ट तस्वीरों को उनके फैंस काफी पसंद करते हैं।