Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा- चीन के पीछे हटने से पहले भारत नहीं घटाएगा सेना

नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पूर्वी लद्दाख में जारी गतिरोध को लेकर कहा है कि चीन जब तक सैन्य वापसी की प्रक्रिया शुरू नहीं करता, तब तक भारत भी अपने सैनिकों की संख्या नहीं घटाएगा। हालांकि, उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि बातचीत से इस समस्या का समाधान निकल जाएगा। शुक्रवार को एक निजी चैनल से बात करते हुए राजनाथ ने कहा कि सीमावर्ती इलाकों में भारत तेजी से बुनियादी ढांचों का विकास कर रहा है। कुछ परियोजनाओं पर चीन को आपत्ति है।

चीन द्वारा अरुणाचल प्रदेश में एक गांव के निर्माण को लेकर पूछे गए सवाल पर रक्षा मंत्री ने कहा कि यह सीमा से लगा इलाका है। चीन कई वर्षो से इस तरह के ढांचे का निर्माण कर रहा है। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों और अपने जवानों की जरूरतों को देखते हुए भारत भी तेजी से निर्माण कार्य कर रहा है।