Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

सरकारी स्कूलों में अब इस दिन रहा करेगी छुट्टी- सरकार ने जारी किया आदेश

चंडीगढ़ :  सरकारी स्कूलों में अब फरवरी और मार्च में हर सैकेंड सैटरडे छुट्टी रहेगी। प्रशासन के शिक्षा विभाग ने वीरवार को यह फैसला लिया है। जिला शिक्षा अधिकारी ने इस संबंध में सभी सरकारी स्कूलों के हैड्स को पत्र जारी कर दिया है।

नया नियम यू.टी. एडिड स्कूलों में भी लागू होगा। कोविड-19 के कारण मार्च से बंद पड़े स्कूलों में अब छठी से 8वीं कक्षा तक स्कूल खोलने की तैयारी भी शुरू कर दी गई है। इसके लिए सभी प्रिंसिपल और स्कूल हैड को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। शिक्षा विभाग की ओर से सैकेंड सेटरडे की छुट्टी स्कूलों में पहले भी होती थी, लेकिन कोरोना के चलते हुए लॉकडाऊन के बाद जब दोबारा स्कूल खुले तो यह छुट्टी कैंसल कर दी गई थी। अब दोबारा से सैकेंड सैटरडे की छुट्टी को लागू किया गया है।