Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

कर्नाटक विस्फोट पर राहुल गांधी ने जताया दुख, बोले- भविष्य में ऐसी घटनाएं राेकने के लिए हो गहन जांच

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कर्नाटक के शिवमोगा जिले में हुए विस्फोट की घटना पर शुक्रवार को दुख व्यक्त किया। उन्होंने  कहा कि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए इस मामले की गहन जांच की जरूरत है।

PunjabKesari

राहुल गांधी ने ट्वीट कर जताया दुख
राहुल गांधी ने  ट्वीट कर लिखा कि कर्नाटक  में विस्फोट की खबर दुखद है। पीड़ितों के परिवारों के प्रति मेरी संवेदना है। इस तरह की घटनाओं की गहन जांच होनी चाहिए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को होने से रोका जा सके। शिवमोगा जिले में ट्रक में भरकर ले जाए जा रहे विस्फोटक में वीरवार रात धमाका हो गया था जिससे कम से कम छह लोगों की मौत हो गई।

विस्फोट से ट्रक के उड़ गए परखच्चे 
धमाका इतना तेज था कि पास के चिक्कमगलुरु और दावणगेरे जिलों में भी झटके महसूस किए गए। माना जा रहा है कि विस्फोटक खनन के उद्देश्य से ले जाए जा रहे थे। विस्फोट से ट्रक के परखच्चे उड़ गए। पत्थर तोड़ने के एक स्थान पर रात साढ़े दस बजे के लगभग धमाका हुआ जिससे न केवल शिवमोगा बल्कि पास के चिक्कमगलुरु और दावणगेरे जिलों में भी झटके महसूस किए गए।

इलाके में मचा हड़कंप
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि विस्फोट इतना तेज था कि घरों की खिड़की के शीशे टूट गए और सड़कों पर भी दरार उत्पन्न हो गई। धमाके से ऐसा लगा जैसे भूकंप आ गया हो और भूगर्भ वैज्ञानिकों से संपर्क किया गया। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि भूकंप नहीं आया था। लेकिन शिवमोगा के बाहरी इलाके में ग्रामीण पुलिस थानांतर्गत हंसुर में विस्फोट हुआ था।