Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

दिल्ली : ITO इलाके की एक इमारत में लगी भयंकर आग, मौके पर दमकल की 3 गाड़ियां मौजूद

कर्नाटक के बाद अब देश की राजधानी दिल्ली से भी आग की घटना सामने आई है। दिल्ली के आईटीओ पर शुक्रवार सुबह एक इमारत में आग लग गई, जिसे लेकर पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम आग पर काबू पाने की कोशिश  में लगी है।

दमकल अधिकारियों ने बताया कि उन्हें सुबह साढ़े आठ बजे आग लगने की सूचना देने के लिए फोन आया था। दमकल विभाग के निदेशक अतुल गर्ग ने कहा कि  हमें आईटीओ पर ‘इंस्टिट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स’ की इमारत में एक ‘मीटर बोर्ड’ में आग लगने की जानकारी मिली थी। दमकल विभाग की तीन गाड़ियों को मौके पर भेजा गया है और आग पर काबू पाने का काम जारी है।

अतुल गर्ग ने बताया कि आईटीओ में इंजीनियर भवन की छत पर फंसे एक सुरक्षा गार्ड को दमकल विभाग के अधिकारियों ने बचाया। सुरक्षा गार्ड ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि मैं दमकल की टीम को रास्ता दिखाने गया था। धुंआ काफी हो गया था इसलिए मैं छत का दरवाज़ा खोलने गया, जिसके बाद मैं वहां फंस गया था।”