Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

पीएम मोदी ने बाइडेन को दी बधाई, कहा- दोनों देश साथ मिलकर काम करेंगे

नई दिल्‍ली। जो बाइडेन ने अमेरिका के 46 वें राष्‍ट्रपति के रूप में शपथ ली। इसके साथ ही बधाइयों का तांता लगना शुरू हो गया। पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा कि संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति के रूप में पद ग्रहण करने पर जो बाइडेन को मेरी हार्दिक बधाई। मैं भारत-अमेरिका रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने के लिए उनके साथ काम करने के लिए तत्पर हूं।

अमेरिका की नई सरकार ने इस बात के स्पष्ट संकेत दिए हैं कि हाल के वर्षों में भारत के साथ रक्षा सहयोग को बेहतर करने के लिए जो कदम उठाए गए हैं, उन्हें आने वाले दिनों में और प्रगाढ़ किया जाएगा। अमेरिका के नए रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन ने नए प्रशासन के संभालने के ठीक एक दिन पहले इसके संकेत दिए। वह सीनेट के सदस्यों के समक्ष एक सुनवाई में अमेरिकी सरकार की नई रक्षा नीति के बारे में बता रहे थे।

भारत के साथ अमेरिका के रक्षा संबंधों के बारे में पूछे गए एक सवाल के जवाब में ऑस्टिन ने कहा कि, मोटे तौर पर भारत के साथ रक्षा संबंधों को और मजबूत किया जाएगा। भारत को प्रमुख रक्षा साझेदार के दर्जे को और मजबूत किया जाएगा। दोनों देशों के मौजूदा रक्षा साझेदारी को लेकर यह सुनिश्चित किया जाएगा कि उनके साथ साझा हितों के संदर्भ में और सहयोग किया जाए। साथ ही क्वाड सिक्यूरिटी डायलॉग के तहत रक्षा सहयोग को और गहरा किया जाएगा।