Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

शुभमन गिल ने सुनील गावस्कर का 50 साल पुराना टेस्ट रिकॉर्ड ध्वस्त किया, बन गए नंबर वन

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार मैचों की टेस्ट सीरीज के दौरान शुभमन गिल भारतीय टीम के लिए एक शानदार खोज रहे। शुभमन गिल ने अपनी बल्लेबाजी व अपने खेलने के तरीके से ये दर्शा दिया कि, वो टीम के लिए लंबे वक्त तक खेल सकते हैं। शुभमन गिल ने ऑस्ट्रेलिया में खेले अपने तीनों टेस्ट मैचों में तकनीकी रुप से सक्षम व बेहद परिपक्व बल्लेबाजी की। चौथे टेस्ट मैच यानी ब्रिसबेन मैच की चौथी पारी में जब टीम इंडिया को 328 रन का लक्ष्य मिला था तब उन्होंने 91 रन की शानदार पारी खेली और टीम की जीत में बड़ी भूमिका निभाई।

शुभमन गिल ने सुनील गावस्कर का 50 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा

हालांकि शुभमन गिल अपने टेस्ट करियर का पहला शतक लगाने से सिर्फ 9 रन से चूक गए, लेकिन ब्रिसबेन मैच की चौथी पारी में खेली गई उनकी ये पारी एतिहासिक रही। दरअसल शुभमन गिल अब टेस्ट क्रिकेट की चौथी पारी में भारत की तरफ से अर्धशतक लगाने वाले सबसे युवा ओपनर बल्लेबाज बन गए। शुभमन गिल ने ये कमाल 21 साल 133 दिन की उम्र में किया। उन्होंने टीम इंडिया के पूर्व ओपनर बल्लेबाज सुनील गावस्कर का 50 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। गावस्कर ने गावस्कर ने 21 साल और 243 दिन की उम्र में ये उपलब्धि हासिल की थी।

ऑस्ट्रेलिया में शुभमन गिल का जलवा

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुभमन गिल ने दूसरे टेस्ट मैच यानी मेलबर्न में भारत के लिए अपना टेस्ट डेब्यू किया। ये टेस्ट मैच भारत ने जीता था और इस मैच की पहली व दूसरी पारी में उन्होंने 45 और नाबाद 35 रन की पारी खेली थी। इसके बाद उनकी खूब तारीफ हुई थी। ओपनर के तौर पर उनके इस प्रदर्शन की वजह से उन्हें अगले मैचों में भी मौका मिला और उन्होंने तीसरे यानी सिडनी टेस्ट मैच में 50 और 31 रन की पारी खेली। इसके बाद आखिरी टेस्ट यानी ब्रिसबेन में उन्होंने 7 व 91 रन की  पारी खेली। इस टेस्ट सीरीज के तीन मैचों में उन्होंने 51.80 की औसत से 259 रन बनाए। इन मैचों में उन्होंने 36 चौेके व 2 छक्के भी लगाए।