Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

यूपी के ग्रामीणों के लिए आज का दिन खास, पीएम मोदी लाभार्थियों के खातों में भेजेंगे आवास योजना के रुपये

लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तर प्रदेश में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के 6.1 लाख लाभार्थियों के बैंक खातों में बुधवार को 2,690 करोड़ रुपये की धनराशि का डिजिटल ट्रांसफर करेंगे। पीएम मोदी ने ट्वीट कर इस जानकारी को साझा करते हुए कहा कि ‘उत्तर प्रदेश के ग्रामीण भाई-बहनों के लिए आज का दिन अहम है। दोपहर 12 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के लाखों लाभार्थियों के लिए सहायता राशि जारी करूंगा। सभी को घर दिए जाने के लक्ष्य की दिशा में यह एक बड़ा कदम होगा।’

प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण तहत लाभार्थियों के लिए सहायता राशि के डिजिटल ट्रांसफर कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वर्चुअल माध्यम से शामिल होंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से वर्ष 2020-21 के अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के 5.3 लाख लाभार्थियों को आवास निर्माण की पहली किस्त तथा 80 हजार लाभार्थियों को दूसरी किस्त की धनराशि ट्रांसफर की जाएगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या, वाराणसी, बलरामपुर, बहराइच और चित्रकूट के प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के लाभार्थियों से संवाद भी करेंगे। इस योजना में उत्कृष्ट कार्य के लिए पिछले वित्तीय वर्ष में उत्तर प्रदेश को ग्रामीण विकास मंत्रालय की ओर से सर्वाधिक नौ राष्ट्रीय पुरस्कार दिए गए थे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आवास योजना ग्रामीण के लाभार्थियों के बैंक खाते में धनराशि के ट्रांसफर को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया है। सीएम योगी ने ट्वीट कर कहा कि ‘उत्तर प्रदेश ‘हाउसिंग फॉर ऑल’ लक्ष्य की दिशा में दृढ़तापूर्वक आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के 6.10 लाख लाभार्थियों के खातों में 2691 रुपये करोड़ की राशि का ऑनलाइन अंतरण करेंगे।’