Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

फुटपाथ पर सो रहे 15 मजदूरों की दर्दनाक मौत, PM ने जताया दुख; पीड़ित परिवारों के लिए सहायता राशि की घोषणा

सूरत। गुजरात में सूरत के कोसांबा इलाके में एक ट्रक की चपेट में आने से 15 लोगों की मौत हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, “सभी मृतक मजदूर थे और वे राजस्थान के रहने वाले बताये जा रहे हैं।” ये सभी मजदूर सड़क किनारे फुटपाथ पर सो रहे थे कि तभी एक ट्रक ने इन्‍हें बेरहमी से कुचल दिया। जिससे 15 मजदूरों की मौत हो गई। इस हादसे में कुछ मजदूर गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए सूरत के स्‍मीमेर अस्‍पताल में भर्ती करवाया गया है। ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

गुजरात के मुख्‍यमंत्री विजय रूपाणी ने भी सूरत में हुए दर्दनाक हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस दुर्घटना पर दुख जताते हुए इस हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्‍यक्‍त की है। पीएम मोदी ने घायलों के भी जल्‍द स्‍वस्‍थ होने की कामना की है। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से प्रत्‍येक पीड़ित परिवार को 2 लाख रुपये और प्रत्येक घायल को 50,000 दिए जाने की घोषणा की गई है।

राजस्थान के मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत ने हादसे का शिकार हुए बांसवाड़ा, राजस्थान के मजदूरों की मौत पर गहरा शोक व्‍यक्‍त किया और घायलों के शीघ्र स्‍वस्‍थ होने की कामना की है।

कैसे हुआ हादसा

ये दर्दनाक हादसा मंगलवार सुबह सूरत के पालोद गांव में हुआ जब ये मजदूर सड़क किनारे फुटपाथ पर सो रहे थे। उसी समय गन्‍ने से भरा ट्रैक्‍टर और ट्रक आमने सामने आ गए और ट्रक चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया और ट्रक फुटपाथ पर गहरी नींद सो रहे मजदूरों पर चढ़ गया जिससे 13 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि कई अन्‍य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल मजदूरों में से दो मजदूरों की मौत की खबर है जिसके बाद हादसे में मरने वालों की संख्‍या अब 15 हो चुकी है।