Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

ममता बनर्जी ने सुवेंदु अधिकारी के गढ़ नंदीग्राम से चुनाव लड़ने का किया एलान

कोलकाता। West Bengal Assembly Election 2021: तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) छोड़कर हाल में भाजपा में शामिल होने वाले सुवेंदु अधिकारी के गढ़ में सीएम व टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी ने सोमवार को मेगा रैली कर बड़ा दांव खेला। ममता ने इस रैली से बड़ा एलान करते हुए कहा कि इस बार का विधानसभा चुनाव वह नंदीग्राम से भी लड़ेंगी। साथ ही, अपनी परंपरागत सीट भवानीपुर से भी ममता मैदान में उतरेंगी। नंदीग्राम सुवेंदु अधिकारी का गढ़ माना जाता है। अधिकारी पिछले महीने ही में तृणमूल छोड़कर भाजपा में शामिल हुए हैं। ममता ने यहां रैली में कहा कि नंदीग्राम मेरे लिए लकी है। नंदीग्राम से शुरुआत की है। मैं नंदीग्राम को भूली नहीं हूं। रक्त से सने उस दिन को कैसे भुलूंगी।

उनके मुताबिक, कुछ लोग इधर-उधर कर रहे हैं। उतना चिंता करने की बात नहीं है। तृणमूल का जब जन्म हुआ था, उस समय वे नहीं थे। कोई-कोई जा ही सकते हैं। अच्छा ही किए हैं। राजनीति में तीन लोग होते हैं। लोभी, भोगी, त्यागी। किसी दिन त्यागी मां का गोद नहीं छोड़ेंगे। भाजपा के नेता दिल्ली से बोल रहे हैं या तो जेल या घर में रहें। भाजपा वाशिंग मशीन और वाशिंग पाउडर है। काला होकर घुसेगा और सादा होकर निकलेगा। बंगाल को बिक्री करने नहीं देंगे। जिंदा रखने पर बंगाल को बिक्री करने नहीं देंगे। यह मेरा चैलेंज है। उन्होंने सुभेंदु का नाम लिए बिना कहा कि आप देश के प्रधानमंत्री हों या उपराष्ट्रपति हों या राष्ट्रपति हों, आप देश के नेता बने, लेकिन जब तक जिंदा रहूंगी, बंगाल को बिक्री करने नहीं दूंगी।

इधर, बंगाल में इस वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और वाममोर्चा गठबंधन कर चुनाव लड़ेंगे। सीटों के बंटवारे को लेकर रविवार को कोलकाता में दोनों दलों की संयुक्त बैठक हुई जिसमें फिर कोई नतीजा नहीं निकला। इसमें दोनों दलों के वरिष्ठ नेतागण उपस्थित थे। सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस ने 120 से 130 सीटों की मांग की है, जिस पर वाममोर्चा सहमत नहीं है। इससे पहले भी सीटों के बंटवारे पर कई दौर की बातचीत हो चुकी है, लेकिन अब तक बात नहीं बनी है। 2016 के विधानसभा चुनाव में भी वाममोर्चा तथा कांग्रेस में गठबंधन हुआ था