Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

उत्तर भारत में कई स्थानों पर घना कोहरा, इन राज्यों में शीतलहर की चेतावनी

नई दिल्ली। उत्तर भारत में शीतलहर का प्रकोप जारी है। आज देश के कई हिस्सों में कोहरे में कमी देखने को मिली लेकिन न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। दिल्ली में आज ठंड से थोड़ी राहत है। मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली एनसीआर में अगले दो दिन शीतलहर का अनुमान बताया जा रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक रविवार की सुबह पंजाब, पश्चिम उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, असम और मेघालय में घना कोहरा छाया हुआ है। यूपी, बिहार, पंजाब, राजस्थान में कुछ स्थानों पर ठंड तेज है। पहाड़ों पर बर्फबारी जारी है। जम्मू-कश्मीर में कई स्थानों पर शीतलहर चल रही है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज सुबह घना कोहरा छाया रहा। मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहेगा। दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई इलाकों में मौसम विभाग ने कल तक शीतलहर का अनुमान जताया है।

यूपी में घना कोहरा

उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में जारी शीतलहर का प्रकोप फिलहाल थमेगा मगर घने कोहरे के साथ दिन में धूप नहीं निकलने का सिलसिला जारी रहेगा। मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनी में अगले चौबीस घण्टों में राज्य के किसी भी हिस्से में शीतलहर चलने की जानकारी नहीं दी गयी है बल्कि पूर्वी व पश्चिमी अंचलों के कुछ इलाकों में सुबह व रात में घना कोहरा छाया रहने के साथ दिन में धूप नहीं निकलने और कुहासा छाया रहने के आसार जताये गये हैं। बीते चौबीस घण्टों में प्रदेश के कुछ इलाकों में शीतलहर का प्रकोप रहा। पूर्वी यूपी के कुछ इलाकों में दिन में धूप नहीं निकली। शनिवार की सुबह व शुक्रवार की रात घना कोहरा छाया रहा। शनिवार की रात भी प्रदेश के कई इलाकों में कहीं घना तो कहीं बहुत घना कोहरा छाया रहा जिसकी वजह से राहगीरों को काफी दुश्वारियां पेश आयीं।

हिमाचल में 22 के बाद बारिश-हिमपात की संभावना

हिमाचल में 22 जनवरी के बाद पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से बारिश और हिमपात की संभावना है। शुक्रवार को चोटियों पर हल्का हिमपात हुआ था, इससे शनिवार को मैदानी इलाकों में कम धुंध पड़ी। मौसम विभाग के निदेशक डा. मनमोहन सिंह का कहना है कि प्रदेश के सात जिलों सिरमौर, सोलन, ऊना, हमीरपुर, बिलासपुर, मंडी व कांगड़ा में धुंध सुबह दो-तीन घंटे रहने के बाद छंट जा रही है। कुछ स्थानों पर सुबह करीब 10 बजे सूरज की किरणें धरती पर पड़ रही हैं।