Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

Bigg Boss 14 : निक्की तंबोली ने की रुबीना दिलैक की प्रशंसा, सलमान खान ने घरवालों को दी नसीहत

नई दिल्लीl बिग बॉस 14 के वीकेंड का वार के एपिसोड में सलमान खान एक बार फिर घरवालों से बात करते हैं और उन्हें उनके द्वारा की गई हरकतों पर अपनी राय बताते हैंl इस सप्ताह घर से बेघर होने के लिए निक्की तंबोली, राहुल वैद्य, रूबीना दिलैक और सोनाली फोगाट नॉमिनेटेड हैl पिछला हफ्ता बिग बॉस 14 के लिए बहुत ही भावुक रहाl जैस्मीन भसीन घर से बेघर हुईl उन्हें अन्य घरवालों के मुकाबले कम वोट मिले थेl जैस्मीन भसीन के घर छोड़ने पर सलमान खान भी भावुक हो गए थेl इसके बाद अली गोनी ने कसम भी खाई थी कि वह जैस्मीन भसीन को नॉमिनेट करने वालों से बदला लेंगेl अब उन्हें राखी सावंत से लड़ते हुए भी देखा गयाl

सोनाली फोगाट ने नॉमिनेट होने के बाद लगातार लड़ाई की हैl इसके चलते घर में बिग बॉस का कैप्टनसी टास्क भी रद्द कर दिया गया हैl एक फैन ने निक्की तंबोली से पूछा है कि उनकी दोस्ती रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला से कैसे हो गई? इसपर निक्की तंबोली ने कहा कि रुबीना में उन्हें मां और बहन की छवि दिखाई देती है और इसके चलते वह उनके साथ एक बार फिर जुड़ना चाहती हैl निक्की ने यह भी कहा, ‘मैं एक बार अभिनव को दुख पहुंचाने के बारे में सोच सकती हूं लेकिन मैं रुबीना के बारे में ऐसा कभी नहीं सोच सकतीl वह बहुत खास हैl’

राखी सावंत को अभिनव की कठपुतली बताया जाता हैl सलमान खान ने राखी सावंत से कहा कि वह अभिनव की कठपुतली बन गई हैl इसपर राखी ने वादा किया है कि वह फिर से एंटरटेनर बनेंगीl सलमान खान ने अभिनव शुक्ला को सुझाव दिया कि उन्हें डोमिनेटिंग पति नहीं बनना चाहिएl दरअसल एक फैन ने अभिनव शुक्ला से पूछा है कि वह एजाज खान, अली गोनी या राहुल वैद्य से लड़ाई क्यों नहीं करते, जो लगातार उनकी बुराई करते रहते हैंl

इसपर सलमान खान अभिनव से कहते है, ‘जब तुम्हारी पत्नी को तुम्हारी जरूरत होती है, तुम छोड़ देते होl पिछले कुछ हफ्ते से हम देख रहे है कि तुम्हारा रुबीना के प्रति बर्ताव भी ठीक नहीं हैl तुम्हें बॉस नहीं बनना चाहिएl तुम्हें एक डोमिनेटिंग पति नहीं बनना चाहिएl’ इसपर अभिनव शुक्ला कहते है, ‘मैं जिन लोगों से प्यार करता हूं उनपर थोड़ा गुस्सा कर सकता हूं।’ सलमान खान सोनाली फोगाट और रूबीना दिलैक के बीच हुई लड़ाई पर भी अपनी राय रखते हैl वह कहते हैं कि ऐसा नहीं होना चाहिए और एक दूसरे को नीचा दिखाने के लिए जिन शब्दों का उपयोग किया गया है, वह नहीं करना चाहिएl इसके पहले बिग बॉस 14 में टैलेंट मैनेजर पिस्ता धाकड़ को श्रद्धांजलि दी गईl जिनका शुक्रवार को निधन हो गया।