Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

ऐतिहासिक बना आज का दिन, गोरखपुर में भी कोरोना वैक्सीन टीकाकरण शुरू

गोरखपुर: गोरखपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कोरोना वैक्सीन टीकाकरण का वर्चुअल शुभारंभ किया गया। जिसके बाद आज का दिन कोरोना वायरस के बीच इतिहास बन गया है इस ऐतिहासिक दिन को ज्योतिष विद्वान भी बेहद सुखद और खास बता रहे हैं। गोरखपुर में 6 बूथों पर टीकाकरण 600 लोगों को लगाए जाना है जिसकी जिम्मेदारी 10 नोडल अधिकारियों को सौंपी गई है। हर बूथ पर 110 डोज भेेज दिया गया है।

इस मौके पर जिलाधिकारी विजेंद्र पांडियन, सीडीओ इंद्रजीत सिंह, विधायक राधा मोहन दास अग्रवाल उपस्थित रहे। एडिशनल सीएमओ एनके पांडे कोरोना की पहली वैक्सीन लगाई गई। जिलाधिकारी ने माला पहनाकर स्वागत किया कोरोना वैक्सीन लगाने के बाद 30 मिनट तक उन्हें निगरानी में रखा गया। उन्होंने कहा कि भारत पहला देश है जो कोरोना की वैक्सीन इतने बड़े पैमाने पर लगाने की तैयारी कर रहा है, और लगा भी रहा है। इसके लिए मैं भारत के वैज्ञानिकों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की प्रशंसा करता हूं और उन्हें धन्यवाद देता हूं। एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव द्वारा टीकाकरण का विरोध किया जाना अनुचित है, उनको पुनः अध्ययन करना चाहिए और लोगों की जान से नहीं खेलना चाहिए।

इस अवसर पर जिला अधिकारी विजेंद्र पांडियन ने बताया कि आज सुबह 11:00 बजे से वैक्सीनेशन जिला अस्पताल में शुरू हो गई है। अफवाहों को दूर करने के लिए पहला वैक्सीनेशन एडिशनल सीएमओ एन.के पांडेय जी को लगा है। यह बिल्कुल ही सेफ वैक्सीन है। पहला डोज लगने के  28 दिन बाद दूसरा डोज लगेगा। वैक्सीनेशन आने के बाद भी हमें तीन मूल मंत्र जैसे मास्क लगाना, 2 गज की दूरी का पालन करना और बार-बार हाथ धूलना पालन करना होगा। कोरोना वैक्सीन लगवाने के बाद एडिशनल सीएमओ एनके पांडे ने बताया कि यह वैक्सीन पूर्ण रूप से सुरक्षित है। मैं यह वैक्सीन लगवाया हूं और मुझे कोई परेशानी महसूस नहीं हो रही है तो जब आपकी बारी आए का टीका जरूर लगवाएं।