Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

कर्नाटक के दो दिनों के दौरे पर पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह, कई परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन

बेंगलुरू। गृह मंत्री अमित शाह(Union Home Minister Amit Shah) आज कर्नाटक के दो दिवसीय दौरे पर बेंगलुरू पहुंचे। वह आज शिवमोग्गा और बेंगलुरु में कई परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करने वाले हैं। इस दौरान वह बेलगावी जिले में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। साथ ही यहां कई परियोजनाओं का उद्घाटन भी करेंगे। गृह मंत्री अमित शाह कर्नाटक के शिमोगा जिले में रैपिड एक्शन फोर्स की एक नई बटालियन परिसर की आधारशिला रखेंगे।

पहले दिन का कार्यक्रम

अमित शाह आज यानि शनिवार को शिमोगा जिले में भद्रावती रैपिड एक्शन फोर्स सेंटर की आधारशिला रखेंगे. इसके बाद उनका दूसरा कार्यक्रम बेंगलुरु में निर्धारित है, जहां वह इमरजेंसी रिस्पांस सपोर्ट सिस्टम(ERRS Vehicles) को हरी झंडी दिखाएंगे। बेंगलुरू में शाह पुलिस गृह योजना का उद्घाटन करेंगे।

दूसरे दिन का कार्यक्रम

इसी तरह अमित शाह रविवार को भी कर्नाटक में रहेंगे। वह बेलगावी जिले में एक एथेनॉल प्रोजेक्ट का उद्धाटन करेंगे। बेलगावी में ही वह एक अस्पताल का उद्घाटन का उद्घाटन करेंगे। बेलगावी में दोपहर बाद तीन बजे एक जनसभा को संबोधित करेंगे।

कर्नाटक में सियासी हलचल के बीच शाह का दौरा

अमित शाह का दौरा ऐसे समय में हो रहा है जब कर्नाटक में सियासी हलचल तेज है। कर्नाटक में मंत्रिमंडल विस्तार के बाद भाजपा के अंदर काफी विरोध सामने आ रहा है। कर्नाटक में मंत्रिमंडल विस्तार के बाद सत्तारूढ़ भाजपा के भीतर उठ रही विरोध की आवाजों के बीच मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने गुरुवार को असंतुष्ट भाजपा नेताओं से दो टूक कहा कि यदि किसी को कोई शिकायत है तो वे पार्टी आलाकमान के सामने रखें। लेकिन दल को नुकसान पहुंचाने वाली टिप्पणियां करने से बचें।

मुख्यमंत्री ने 17 महीने पुराने अपने मंत्रिमंडल का बुधवार को विस्तार करते हुए सात नए मंत्रियों को शामिल किया, जबकि आबकारी मंत्री एच. नागेश को कैबिनेट से बाहर कर दिया गया। मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिलने पर कुछ विधायकों ने सार्वजनिक रूप से अपनी नाराजगी जाहिर की। पत्रकारों से बातचीत में येदियुरप्पा ने कहा कि अगर भाजपा विधायकों को कोई भी समस्या है तो वे दिल्ली जा सकते हैं। हमारे राष्ट्रीय नेताओं से मिल सकते हैं। उन्हें अपनी बातें बता सकते हैं। अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। मैं उसका विरोध नहीं करूंगा। लेकिन अनुरोध करता हूं कि गलत बातें बोलकर वे पार्टी की छवि खराब ना करें।