Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

कंगना रनोट ने कोरोना वैक्सीन पर जताई खुशी, जल्द टीका लगवाने की इच्छा की जाहिर

नई दिल्लीl कोरोना वैक्सीन के टीकाकरण अभियान की शुरुआत हो चुकी हैl एम्स के निर्देशक डॉ. गुलेरिया ने करोना का टीका लिया हैl कोरोनावायरस कई महीनों से सभी को परेशान कर रहा हैl अब कोरोना-19 की वैक्सिन आ गई है और हर कोई खुश हैl कुछ महीने में सभी का टीकाकरण हो जाएगाl कई महीनों के संघर्ष के बाद वैज्ञानिकों ने कोरोनावायरस की वैक्सिन बनाने में सफलता पाई हैl एम्स के निर्देशक डॉ. संदीप गुलेरिया ने भी एम्स में वैक्सिन का टीका लगवाया हैl

फिल्म अभिनेत्री कंगना रनोट ने इसकी सराहना की और उन्होंने लिखा कि वह अब इंतजार नहीं कर पा रही हैंl वीडियो में डॉ. संदीप गुलेरिया को टीका लगाया जा रहा हैl वीडियो शेयर करते हुए कंगना ने लिखा,’ बहुत बढ़ियाl इंतजार नहीं हो रहाl’ इसके पहले लॉर्ड ऑफ द रिंग्स के हीरो इयान मैक्लेन को कोरोनावायरस वैक्सीन का पहला टीका लगाया गया था, जिसकी शुरुआत इस महीने से की जा रही हैl वैक्सीन लगने के बाद उन्होंने बताया कि वह खुशनसीब और अच्छा महसूस कर रहे हैंl उनके अलावा और भी कई कलाकारों को यह टीका लगाया गया हैl

कोरोनावायरस के टीका के दो डोज  लगाए जा रहे हैं और उन्हें 21 दिनों के अंतराल में दिया जा रहा हैl कई लोगों की तरह कंगना रनोट भी टीकाकरण से खुश हैl कंगना ने हाल ही में इस बात की घोषणा की है कि वह मणिकर्णिका फिल्म का सीक्वल बनाने वाली है और इस फिल्म का नाम मणिकर्णिका रिटर्न ऑफ द दिद्दा होगाl घोषणा के बाद बुक के लेखक ने कंगना पर नियमों का उल्लंघन करने का भी आरोप लगायाl

कंगना रनोट कमल जैन के साथ यह फिल्म बनाएंगीl वह जल्द थलैवी फिल्म में भी नजर आएंगीl इसके अलावा वह फिल्म तेजस और धाकड़ में भी होंगी। कंगना रनोट बॉलीवुड की कई फिल्मों में अहम भूमिका निभा चुकी हैंl उनकी फिल्में काफी पसंद की जाती हैl