Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

दिव्यांगों के लिए सरकार ने 3500 से अधिक नौकरियां अधिसूचित कीं

नई दिल्ली। सरकार ने न्यूनतम मानदंड वाले दिव्यांगों की खातिर केंद्र सरकार के प्रतिष्ठानों में 3,566 नौकरियां अधिसूचित की हैं। इन पदों को नई श्रेणी की दिव्यांगता वाले लोगों के लिए भी उपयुक्त बताया गया है जिसमें बौनापन, तेजाब हमले के पीडि़त, बौद्धिक दिव्यांगता, मानसिक बीमारी और कई तरह की दिव्यांगता शामिल हैं।

दिव्यांग जन सशक्तीकरण विभाग ने चार जनवरी को केंद्र सरकार के प्रतिष्ठानों में 3,566 पदों को न्यूनतम मानदंड वाले दिव्यांगों (40 फीसद एवं अधिक दिव्यांग) के लिए दिव्यांगजन अधिकार कानून, 2016 के तहत उपयुक्त पाया है। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि इस अधिसूचना से न्यूनतम मानदंड वाले दिव्यांगों के लिए सरकारी प्रतिष्ठानों में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। इससे पहले 2013 में न्यूनतम मानदंड वाले दिव्यांगों के लिए 2,973 उपयुक्त पदों की सूची जारी की गई थी। पूर्व अधिसूचित सूची की तुलना में 593 नए पदों को जोड़ा गया है।