Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

गणतंत्र दिवस समारोह में बाधा डाल सकते हैं आंदोलनकारी किसान, खुफिया विभाग से मिला इनपुट

नई दिल्ली। कृषि कानूनों के विरोध में सीमा पर डटे किसान गणतंत्र दिवस समारोह में भी बाधा डाल सकते हैं। दिल्ली पुलिस को खुफिया विभाग से इस तरह का इनपुट मिला है। इसके बाद जहां दिल्ली पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है, वहीं पहली बार नई दिल्ली जिले को 25 जनवरी की रात ही सील किए जाने का निर्णय लिया गया है। दिल्ली में चप्पे-चप्पे पर पैरा मिलिट्री की भी तैनाती करने की कवायद शुरू कर दी गई है। गत दिनों दिल्ली पुलिस की तरफ से सुप्रीम कोर्ट में भी अर्जी दायर की गई है। इसमें अनुरोध किया गया है कि शीर्ष अदालत द्वारा किसानों को समारोह के दौरान किसी तरह की गड़बड़ी पैदा न करने की हिदायत दी जाए। इस पर सुप्रीम कोर्ट ने किसान नेताओं का पक्ष मांगा है।

दिल्ली की सिंघु, टीकरी व गाजीपुर आदि सीमाओं पर हजारों की संख्या में किसान धरने पर बैठे हैं। कुछ किसान नेताओं ने गत दिनों गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होने की बाद आंदोलन खत्म करने की बातें कही हैं। इसके बाद से पुलिस अलर्ट हो गई है। सूत्रों के मुताबिक इंटेलीजेंस को इस तरह के इनपुट मिल रहे हैं कि कुछ आंदोलनकारी किसान गणतंत्र दिवस के मौके पर ट्रैक्टर-ट्राली लेकर दिल्ली कूच करने की कोशिश कर सकते हैं। हांलाकि, पुलिस किसी भी सूरत में किसानों को ट्रैक्टर लेकर दिल्ली की सीमा में प्रवेश करने की इजाजत नहीं देगी। यह भी सूचना मिल रही है कि कुछ किसान मोबाइल के जरिये 10-10 या 20-20 की संख्या में आपस में संपर्क में रहेंगे। अलग-अलग होकर वे परेड देखने के बहाने राजपथ पर पहुंचेंगे। इसके बाद अचानक 100-200 किसान राजपथ पर पहुंचकर नारेबाजी कर सकते हैं। इसे देखते हुए तमाम तरह की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं, सभी थानों की पुलिस को हर परिस्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने के लिए कहा गया है। साथ ही निर्देश दिया गया है कि कानून हाथ में लेने वालों से सख्ती से निपटा जाए। वाटर कैनन, फायर ब्रिगेड व आंसू गैस के गोले आदि की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। खुफिया विभाग से मिल रही सूचनाओं के मुताबिक किसान होटलों, गेस्ट हाउसों या रिश्तेदारों के यहां पहले से आकर ठहर सकते हैं।

सत्यापन के बाद मिलेगा

नई दिल्ली जिले में प्रवेश किसान संगठनों व उनकी आड़ में उपद्रवी तत्वों के समारोह में प्रवेश की आशंका को देखते हुए सत्यापन के बाद ही नई दिल्ली जिले में लोगों को गणतंत्र दिवस पर प्रवेश करने दिया जाएगा। समारोह संपन्न होने तक राजपथ की ओर जाने वाले रास्तों पर जगह-जगह चेकिंग की जाएगी। उस तरफ वही लोग जा सकेंगे, जिनके पास रक्षा मंत्रालय द्वारा सत्यापित पास होगा।