Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

गोरखपुर के Love Jihad के आरोपित की गिरफ्तारी के लिए कर्नाटक रवाना हुई पुलिस टीम

गोरखपुर। लव जिहाद के आरोपित की गिरफ्तारी के लिए चिलुआताल पुलिस कर्नाटक के लिए रवाना हो चुकी है। कर्नाटक जाने वाली टीम में बरगदवा चौकी इंचार्ज राजकुमार सिंह व एक महिला कांस्टेबल शामिल है।

एक सेवानिवृत्त सैनिक ने बताया कि कर्नाटक के बीजापुर जिले के इंडी रेलवे स्टेशन के पास रहने वाले महबूब ने अपनी पहचान छिपाकर उनकी बेटी को नौकरी का झांसा देकर फंसाया और धर्मांतरण के उद्देश्य से उसे बहला-फुसलाकर भगा ले गया। उनकी तहरीर पर चिलुआताल पुलिस ने अपहरण व उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अध्यादेश 2020 (लव जेहाद) के तहत महबूब के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस अधीक्षक उत्तरी मनोज कुमार अवस्थी ने बताया कि टीम कर्नाटक के लिए रवाना हो गई है। उन्होंने पीडि़ता के कर्नाटक से आने के बाद ही यह ज्ञात हो सकेगा कि यह लव जेहाद का मामला है अथवा कुछ और।

यह था मामला 

पूर्व फौजी ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी कालेज में पढ़ती है। बीते चार जनवरी को वह बेटी को छोडऩे कालेज गए थे। देर शाम तक उसके घर न लौटने पर उसकी तलाश शुरू की गई, लेकिन कहीं पता नहीं चला। दूसरे दिन उसकी गुमशुदगी की सूचना दी गई। छानबीन के दौरान पता चला कि कर्नाटक में बीजापुर जिले के इंडी रेलवे स्टेशन के करीब रहने वाले महबूब ने अपनी पहचान छिपाकर उनकी पुत्री को फंसाया और धर्मांतरण के उद्देश्य से उसे बहला-फुसलाकर भगा ले गया। पूर्व फौजी ने बताया कि पता चला कि आरोपित नौकरी के नाम पर उनकी पुत्री को झांसा देता रहा है। उन्होंने कहा अनहोनी की भी आशंका जताई है कि उनकी बेटी के साथ कुछ गलत हो सकता है। चिलुआताल थाना पुलिस घटना मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है।

ओम इंफार्मेशन सेंटर पर आरपीएफ का छापा, एक गिरफ्तार

टिकटों की कालाबाजारी रुकने का नाम नहीं ले रही। कारोबारी अवैध साफ्टवेयर की मदद से अनियमित तरीके से कंफर्म टिकट बुक कर रहे हैं। बदले में मुंहमांगा किराया वसूल रहे हैं। रेलवे सुरक्षा बल की क्राइम इंटेलीजेंस ब्रांच ने जंगल कौड़िया स्थित ओम इंफार्मेशन सेंटर पर छापा मारकर एक कारोबारी को 10 ई टिकटों के साथ गिरफ्तार किया है। मुख्य जनसंपर्क जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह के अनुसार पकड़े गए व्यक्ति के खिलाफ रेलवे एक्ट के तहत कार्रवाई सुनिश्चित की गई है। आरपीएफ टीम ने गोरखपुर स्टेशन पर भटक रहे 12 वर्ष के एक किशोर को चाइल्ड लाइन के हवाले किया है।