Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

सीएम योगी आदित्‍यनाथ ने जारी किया खिचड़ी मेले का डाक टिकट और विशेष आवरण

गोरखपुर। खिचड़ी मेले के लिए दो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार की सुबह बाबा गोरखनाथ को खिचड़ी चढ़ाने के बाद गोरखनाथ मंदिर से खिचड़ी मिले का डाक टिकट और विशेष आवरण जारी किया। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश सरकार की डिजिटल डायरी का भी लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री की ओर से जारी किया गया दस रुपये का डाक टिकट गोरखपुर की पहचान होगा। डिजिटल डायरी में प्रदेश में हर तरह के कार्य की सूचना मिल जाएगी।

पोस्ट मास्टर जनरल ने विशेष कैंप का किया उद्घाटन

डाक विभाग की ओर से पूरी तैयारी पहले ही पूरी कर ली गई थी। मंदिर परिसर में विभाग का विशेष कैंप लगाया गया है। गुरुवार की सुबह पोस्ट मास्टर जनरल ने विशेष कैंप का उद्घाटन किया। कैंप मंदिर में 10 दिन तक लगा रहेगा। प्रवर अधीक्षक डाक ने बताया कि डाक टिकट और आवरण सुबह 11 बजे जारी किया गया।

डाक विभाग ने डाक टिकटों और आवरण की पांच हजार प्रतियां छपवाई हैं। मुख्यमंत्री द्वारा जारी कर दिए जाने के बाद उन प्रतियों का वितरण किया जाएगा। विशेष आवरण से जुड़े ब्रोशर पर खिचड़ी मेले की महत्ता का वर्णन किया गया है

गोरखपुर होत्सव के समापन समारोह में की थी घोषणा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को चंपा देवी पार्क में बने मुख्य मंच से गोरखपुर महोत्सव के समापन समारोह में डाक टिकट एवं डिजिटल डायरी जारी करने की घोषणा की थी। डिजिटल डायरी में प्रदेश सरकार से जुड़ी हर तरह की सूचनाएं मिलेंगी। कब कौन सा कार्यक्रम होने वाला है, इसकी जानकारी भी मिल सकेगी। मुख्यमंत्री ने इसकी घोषणा करते हुए कहा था कि अब सभी के हाथों में मोबाइल है तो डिजिटल डायरी भी होनी चाहिए।

आने वाले समय में डिजिटल डायरी काफी काम की होगी। प्रदेश में कौन से काम चल रहे हैं, इसकी जानकारी डिजिटल डायरी में मिल जाएगी। डाक टिकट एवं डिजिटल डायरी के लोकार्पण के दौरान मुख्यमंत्री ने सभी को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं भी दीं।