Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

बिहार सरकार का बड़ा फैसला, 18 से नहीं खुलेंगे पहली से आठवीं तक के स्कूल

पटना ।  राज्य के पहली से आठवीं तक के स्कूल 18 जनवरी से नहीं खुलेंगे। प्रदेश के मुख्य सचिव दीपक कुमार ने बताया कि 25 जनवरी या इसके एक दो रोज पहले आपदा प्रबंधन समूह (क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप) की बैठक होगी। जिसमें जूनियर कक्षाओं के स्कूल खोलने के बारे में विमर्श किया जाएगा इसके बाद ही कोई फैसला होगा।

वैसे भी 16 जनवरी से राज्य में वैक्सीनेशन का कार्य शुरू होना है। जिसमें पूरी सरकारी मशीनरी लगी होगी। लिहाजा यह तय हुआ है कि 23 जनवरी से 25 जनवरी के बीच आपदा प्रबंधन समूह की बैठक में तमाम पहलुओं का अध्ययन करने के बाद ही कक्षा एक से आठ तक के स्कूल खोलने पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

पहले 18 से जूनियर स्‍कूल भी खोलने की थी योजना

सरकार ने कोरोना की वजह से 213 दिनों तक स्कूल बंद रहने के बाद बीत वर्ष दिसंबर महीने में कक्षा नौ से 12 तक के स्कूलों के साथ कॉलेज और कोचिंग संस्थान संचालन की अनुमति प्रदान की थी। उसी दौरान यह फैसला हुआ था कि चार जनवरी 2021 से कक्षा नौ से ऊपर की कक्षाएं सरकारी के साथ प्राइवेट स्कूलों में लगेंगी। सीनियर कक्षाएं खुलने के बाद इनका आकलन कर स्थितियां सामान्य रहने पर 18 जनवरी से जूनियर स्कूल खोलने पर सरकार फैसला लेगी।

बड़ी संख्‍या में बच्‍चे स्‍कूल नहीं आ रहे

मुख्य सचिव ने दैनिक जागरण को बताया कि सीनियर स्कूल खुलने के बाद से अब तक 27 जिलों में स्थितियों का आकलन कराया गया है। जिसमें यह पाया गया कि 50 प्रतिशत उपस्थिति के बंधेज के बाद भी बड़ी संख्या में बच्चे स्कूलों में नहीं आ रहे हैं। कुछ स्कूलों में कोरोना की गाइड लाइन का पालन करते हुए उपस्थिति सामान्य दिखी पर हकीकत यह है कि अभिभावक अभी बच्चों को स्कूल भेजने में डर रहे हैं। इन तमाम परिस्थितियों को देखते हुए फिलहाल जूनियर कक्षाएं 18 जनवरी से खोलने का फैसला स्थगित रखा गया है।