Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

Priyanka Chopra Jonas ने देखा ‘द गर्ल ऑन द ट्रेन’ का ट्रेलर और फिर परिणीति चोपड़ा के लिए कही यह बात

नई दिल्ली परिणीति चोपड़ा की फ़िल्म द गर्ल ऑन द ट्रेन का ट्रेलर बुधवार को रिलीज़ कर दिया गया। यह फ़िल्म नेटफ्लिक्स पर आ रही है। ट्रेलर को काफ़ी पसंद किया जा रहा है। परिणीति की कज़िन प्रियंका चोपड़ा ने ट्रेलर देखकर उनकी तारीफ़ की।

प्रियंका ने ट्रेलर शेयर करके लिखा- तुम पर गर्व है माई गर्ल। इसे देखने का इंतज़ार है। द गर्ल ऑन द ट्रेन 26 फरवरी को नेटफ्लिक्स पर आएगी। परिणीति की यह पहली फ़िल्म है, जो सिनेमाघरों के बजाय सीधे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ होगी। कहा जा सकता है कि परिणीति का यह डिजिटल प्लेटफॉर्म पर डेब्यू होगा। द गर्ल ऑन द ट्रेन को रिभु दासगुप्ता ने निर्देशित किया है। यह अंग्रेजी फ़िल्म द गर्ल ऑन द ट्रेन का आधिकारिक रीमेक है।

फ़िल्म में परिणीति के साथ अदिति राव हैदरी और कीर्ति कुल्हरी भी अहम किरदारों में दिखेंगी। दोनों एक्ट्रेसेज़ ने अपने किरदारों के लुक सोशल मीडिया में शेयर किये हैं। अदिति ने लिखा- आपको कभी पता नहीं चलता कि आपने सही ट्रेक पकड़ा है, जब तक कि आप इस पर नहीं होते।

कीर्ति कुल्हरी फ़िल्म में ब्रिटिश पुलिस अधिकारी के किरदार में दिखेंगी। कीर्ति ने अपना लुक शेयर करके लिखा- जब आप सच के पीछे होते हो और आपको पता नहीं चलता।

द गर्ल ऑन द ट्रेन एक ऐसी लड़की मीरा की कहानी है, जो रोज़ ट्रेन से सफ़र करते हुए ट्रेन से एक परिवार को ख़ुशहाल ज़िंदगी जीते हुए देखती है, मगर एक दिन कुछ ऐसा देखती है कि उसकी ज़िंदगी में उथल-पुथल मच जाती है और वो सच जानने  के पीछे लग जाती है। द गर्ल ऑन द ट्रेन, अंग्रेज़ी फ़िल्मों के बॉलीवुड रीमेक की परम्परा को आगे बढ़ाएगी। परिणीति के करियर की बात करें तो 2019 में वो दो फ़िल्मों में नज़र आयी थीं। केसरी में अक्षय कुमार के साथ और जबरिया जोड़ी में सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ। द गर्ल ऑन द ट्रेन के अलावा परिणीति के पास संदीप और पिंकी फरार और साइना हैं।