Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

कर्नाटक मंत्रिमंडल का हुआ विस्तार, सात नए मंत्रियों ने ली शपथ

कर्नाटक मंत्रिमंडल का बुधवार को विस्तार हुआ। मंत्रिमंडल विस्तार में सबसे पहले उमेश कट्टी, अरविंद लिंबावली और मुरुगेश निरानी ने कर्नाटक के कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली है। नए मंत्रिमंडल में सात नए सदस्यों को शामिल किया गया है। नए कैबिनेट मंत्रियों के शपथ ग्रहण के दौरान मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा मौजूद रहे। आज कुल सात नए सदस्यों एमटीबी नागराज, उमेश कट्टी, अरविंद लिम्बावली, मुरुगेश निरानी, आर शंकर, सीपी योगीश्वर, अंगारा एस को बीएस येदियुरप्पा कैबिनेट में शामिल किया गया है।

एक सीट रखी जाएगी खाली
इससे पहले कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने कहा कि 17 महीने पुराने मंत्रिमंडल के विस्तार के तहत बुधवार को सात नए मंत्री शपथ ग्रहण करेंगे। आबकारी मंत्री एच नागेश से मंत्रालय का कार्यभार वापस लिए जाने का संकेत देते हुए येदियुरप्पा ने बुधवार को कहा कि एक सीट रिक्त रखी जाएगी। येदियुरप्पा ने कहा, ‘‘आज शपथ ग्रहण करने वाले सात मंत्रियों की सूची राजभवन को भेज दी गई है। उनके नाम हैं- उमेश कट्टी, अरविंद लिम्बावली, एमटीबी नागराज, मुरुगेश निरानी, आर शंकर, सी पी योगेश्वर और एस अंगारा।” उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा कि अन्य मसलों पर यहां आ रहे पार्टी के केंद्रीय नेताओं के साथ विचार-विमर्श किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘हमने एक पद रिक्त रखा है और नागेश से मैं विचार-विमर्श करूंगा और उन्हें समझाने की कोशिश करूंगा।” इस समय मंत्रिमंडल में 27 सदस्य हैं और सात सीटें खाली हैं। राज्य सूचना विभाग की विज्ञप्ति के अनुसार, राज्यपाल वजुभाई वाला मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने वाले नए सदस्यों को बुधवार को राजभवन के ‘ग्लास हाउस’ में अपराह्न तीन बजकर 50 मिनट पर पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण कराएंगे। इस समारोह में शामिल होने के लिए भाजपा की राज्य इकाई के प्रभारी महासचिव अरुण सिंह भी शहर में हैं। येदियुरप्पा के जुलाई, 2019 में कार्यभार संभालने के बाद से यह मंत्रिमंडल का तीसरा विस्तार होगा।