Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

संबित पात्रा के खिलाफ कार्रवाई पर रोक रहेगी बरकरार, एक फरवरी को होगी अंतिम सुनवाई

बिलासपुर। बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. संबित पात्रा की याचिका पर अब एक फरवरी को अंतिम सुनवाई होगी। तब तक उनके खिलाफ कार्रवाई पर हाई कोर्ट से मिली राहत बरकरार रहेगी। डॉ. पात्रा के खिलाफ रायपुर और भिलाई में आपराधिक प्रकरण दर्ज किया गया है। साथ ही बीजेपी के अन्य प्रवक्ता तेजेंदर पाल सिंह बग्गा ने भी अपने ऊपर कांकेर में हुए आपराधिक प्रकरण को चुनौती देते हुए याचिका दायर की है।

पात्रा की याचिका पर एक फरवरी को होगी अंतिम सुनवाई 

प्रारंभिक सुनवाई के दौरान जस्टिस संजय के अग्रवाल ने डॉ. पात्रा के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई पर रोक लगाई है। मामले में सोमवार को सुनवाई होनी थी। इस दौरान बताया गया कि याचिकाकर्ता के अधिवक्ता अस्वस्थ हैं। इसके चलते कोर्ट ने सुनवाई की तिथि बढ़ा दी है। अब एक फरवरी को मामले की अंतिम सुनवाई होगी।

संबित पात्रा पर सोनिया और राहुल के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप

मालूम हो कि बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता पात्रा पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी व राहुल गांधी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप है।