Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

रजनीकांत की प्रशंसकों से अपील: राजनीति में नहीं आने का ले चुका हूं फैसला, न करें पुनर्विचार का आग्रह

नई दिल्‍ली। प्रशंसकों की ओर  से दोबारा राजनीति में आने की मांग के बीच अभिनेता रजनीकांत (actor Rajinikanth) ने सोमवार को अपील किया कि राजनीति में न आने के उनके  फैसले पर दोबारा विचार करने का आग्रह न करें।  चेन्‍नई पुलिस से अनुमति के बाद अभिनेता के प्रशंसकों ने रविवार को एक इवेंट का आयोजन कर प्रदर्शन कर उनके राजनीति में न आने के फैसले पर नाराजगी जाहिर की और इसे बदलने की मांगी की।

दक्षिण भारतीय अभिनेता रजनीकांत ने सोमवार को कहा, ‘राजनीति में नहीं आने के मेरे फैसले के खिलाफ चेन्‍नई में मेरे कुछ प्रशंसक और रजनी मक्‍कल मंदरम (Rajini Makkal Mandram) से निकले कैडर प्रदर्शन कर रहे हैं। मैं अपना फैसला ले चुका हूं। सभी से अपील है कि वे इस तरह की गतिविधियों को रोक दें क्‍योंकि इससे मुझे दुख होता है।’

रजनीकांत ने आगे कहा, ‘मैंने अपना फैसला ले लिया है। कृपया मुझसे बार-बार राजनीति में आने के लिए न कहें इससे मुझे दुख होता है।’ रजनीकांत ने स्‍वास्‍थ्‍य कारणों का हवाला देते हुए हाल में ही राजनीति में प्रवेश करने से इनकार कर दिया जिससे उनके प्रशंसकों में निराशा और दुख का माहौल है। बता दें क‍ि रजनीकांत के प्रशंसकों ने एक इवेंट का आयोजन कर कहा था क‍ि वो राजनीत‍ि में न आने के अपने फैसले को वापस लें। इस प्रदर्शन में राज्य के विभिन्न हिस्‍सों से आए रजनीकांत के कई प्रशंसकों ने हिस्‍सा लिया और उनके अच्छे स्वास्थ्य के लिए शुभकामनाएं दी। साथ ही अभिनेता की फिल्मों के चर्चित गीत भी बजाए। प्रदर्शन कर रहे लोग ‘वा थलैवा वा’ (आओ नेता आओ) के नारे लगा रहे थे। अभिनेता से राजनीति में आकर अपना सफर शुरू करने का अनुरोध करते हुए प्रशंसकों ने उनके द्वारा पहले दिए गए आश्वासन की याद दिलाई।

रजनीकांत के प्रशंसकों ने रविवार को प्रदर्शन किया और कहा कि अभिनेता को राजनीति में आना चाहिए। कुछ दिन पहले रजनीकांत ने राजनीति में आने से इनकार किया था जिसके बाद बड़ी संख्या में अभिनेता के समर्थक वेल्लुवर कोट्टम में जमा हुए।

दरअसल, 29 दिसंबर, 2020 को रजनीकांत ने कोविड-19 महामारी का हवाला देते हुए तमिलनाडु की राजनीति में न आने के अपने फैसले का एलान किया था। इससे पहले उन्‍होंने कहा था कि वह एक नई राजनीतिक पार्टी का गठन कर तमिलनाडु विधानसभा का चुनाव लड़ेंगे।