Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

Hrithik Roshan और दीपिका पादुकोण की फिल्म को लेकर रणवीर सिंह ने दिया यह रिएक्शन

नई दिल्लीl फिल्म अभिनेता ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण ने अपने फैंस को चौंका दिया हैl ऋतिक रोशन के जन्मदिन पर दीपिका पादुकोण के साथ उनकी पहली फिल्म ‘फाइटर’ की घोषणा की गई हैl दीपिका पादुकोण ने फिल्म की घोषणा इन्स्टाग्राम पर कीl इसे देखकर पति रणवीर सिंह बहुत उत्साहित हो गएl उन्होंने लिखा, ‘लाइट’ इसके अलावा उन्होंने बहुत सारी आग की इमोजी भी शेयर की हैl

वहीं ऋतिक रोशन के पिता राकेश रोशन ने ऋतिक रोशन की पोस्ट पर ‘गुज बंप’ लिखा हैl इसके पहले दीपिका पादुकोण ने एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा था, ‘सपने वाकई सच होते हैंl’ ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण के फैंस सोशल मीडिया पर ‘फाइटर’ को जमकर ट्रेंड कर रहे हैंl उनका उत्साह देखने लायक हैंl इस फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद करेंगेl

इस फिल्म के बारे में बताते हुए सिद्धार्थ आनंद ने कहा, ‘यह मेरे लिए बहुत ही उत्साहित होनेवाला पल हैl मेरे जीवन में मैं दो बड़े कलाकारों को एक साथ लेकर आया हूंl जिनके नाम ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण हैl दोनों पहली बार एक साथ काम करेंगेl मैं यह फिल्म शूट करने के लिए बहुत उत्साहित हूंl यह एक एक्शन फिल्म होगीl ऋतिक रोशन के साथ काम करके मैं बहुत उत्साहित हूंl उन्होंने जब मैं एडी था, तबसे मेरा काम देखा हुआ हैl इसके अलावा मैंने उनकी दो फिल्मों का निर्देशन भी किया हैl इस फिल्म का ना सिर्फ मैं डायरेक्टर हूं बल्कि मैं अपना खुद का प्रोडक्शन हाउस भी शुरू कर रहा हूंl’

फिल्म फाइटर 30 सितंबर 2022 को रिलीज हो सकती हैl ऋतिक रोशन आज अपना 47 वां जन्मदिन मना रहे हैंl फैंस ने उनके जन्मदिन पर उन्हें दिल-खोलकर बधाई दी हैंl ऋतिक रोशन की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर काफी पसंद की जाती हैंl उनकी पिछली फिल्म वॉर ने बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ रुपए से अधिक का व्यापार किया थाl