Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

पाक के पूर्व राजनयिक ने माना, बालाकोट एयर स्ट्राइक में मारे गए थे 300 आतंकी

नई दिल्ली। पाकिस्तान के पूर्व राजनयिक आगा हिलाली ने एक टीवी शो में स्वीकार किया है कि 26 फरवरी, 2019 को बालाकोट पर भारत द्वारा की गई एयर स्ट्राइक में 300 आतंकी मारे गए थे। यह स्वीकरोक्ति उस पूर्व राजनयिक की है, जो नियमित रूप से टीवी बहस में पाकिस्तानी सेना का पक्ष लेते हैं। यह पाकिस्तान के उस दावे के बिल्कुल विपरीत है, जिसमें इमरान सरकार ने कहा था कि एयर स्ट्राइक में एक भी व्यक्ति की मौत नहीं हुई।

आगा हिलाली बोले, अंतरराष्ट्रीय सीमा पार करके भारत ने युद्ध जैसा काम किया

बता दें कि पुलवामा हमले के बदले में भारत ने बालाकोट में एयरस्ट्राइक की थी। आगा हिलाली ने कहा, ‘भारत ने अंतरराष्ट्रीय सीमा पार करके युद्ध जैसा काम किया और इसमें कम से कम 300 आतंकी मारे गए। हमारा लक्ष्य उनसे अलग था। हमने उनके बड़े अधिकारियों को निशाना बनाया। हमारे द्वारा उठाया गया कदम पूरी तरह वैध था, क्योंकि वे सेना के आदमी थे। हमने उस समय कहा था कि इस कार्रवाई में कोई हताहत नहीं हुआ। अब हमने उनसे कहा है कि वे जो भी करेंगे हम सिर्फ उसका जवाब देंगे।’

सादिक ने भी खोला था राज

हिलाली पाकिस्तानी उर्दू चैनल पर बहस के दौरान बोल रहे थे। पूर्व राजनयिक द्वारा यह रहस्योद्घाटन पाकिस्तान मुस्लिम लीग- नवाज के नेता अयाज सादिक की टिप्पणी के बाद सामने आया है। बता दें कि सादिक ने अक्टूबर 2020 में देश की नेशनल असेंबली में कहा था कि विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने एक महत्वपूर्ण बैठक में कहा था कि यदि पाकिस्तान ने विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान को रिहा नहीं किया गया तो भारत रात नौ बजे पाकिस्तान पर हमला कर देगा।

सादिक ने कहा था कि जब कुरैशी संसदीय दल के नेताओं की बैठक में यह जानकारी दे रहे थे तो पाकिस्तान सेना के प्रमुख कमर जावेद बाजवा के पैर हिल रहे थे।