Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

Anushka Sharma की फिर वायरल हुई नई तस्वीर, बेबी बंप में दिखा अभिनेत्री का खूबसूरत अंदाज

नई दिल्ली। बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा अनुष्का शर्मा जल्द मां बनने वाली हैं। अभिनेत्री के फैंस भी उनके जल्द मां बनने का इंतजार कर रहे हैं। वहीं अनुष्का शर्मा अपने फैंस को सोशल मीडिया के जरिए समय-समय पर अपनी प्रेगनेंसी के बारे में जानकारी देती रहती हैं। वह अक्सर अपनी तस्वीरें भी साझा करती रहती हैं जो खूब वायरल होती है।

अनुष्का शर्मा की अब एक और तस्वीर वायरल हो रही हैं। इस तस्वीर में वह अपनी दोस्ती के साथ दिखाई दे रही हैं। अनुष्का शर्मा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर के साथ उन्होंने अपनी दोस्त को जन्मदिन की बधाई दी है। तस्वीर में अनुष्का पोल्का डॉट ड्रस में अपना बेबी बंप दिखाई हुई नजर आ रही हैं।

इस तस्वीर में अनुष्का शर्मा काफी खूबसूरत दिख रही हैं। सोशल मीडिया पर उनकी यह तस्वीर काफी वायरल हो रही है। अभिनेत्री के कई फैंस और तमाम सोशल मीडिया यूजर्स उनकी तस्वीर को खूब पसंद कर रहे हैं। साथ की कमेंट करके उनकी तस्वीर की तारीफ भी कर रहे हैं। इससे पहले अनुष्का शर्मा पानी-पूरी की तस्वीर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा करने की वजह से चर्चा में थीं।

शुक्रवार को उन्होंने पानी-पूरी की तस्वीर शेयर की थी। तस्वीर साझा करते हुए अनुष्का ने लिखा था, ‘घर पर खूब खाइए।’ गौरतलब है कि भारतीय क्रिकेट टीम की कप्तान विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा इस महीने मां बन सकती हैं। वहीं हालिया इंटरव्यू में अनुष्का शर्मा ने कहा था कि वह बच्चे को जन्म देने के बाद काम करना शुरू कर देंगी। उन्होंने यह भी कहा था कि वह ऐसा संतुलन बनाएंगी, जिससे घर, व्यवसाय और बच्चे को संभाला जा सके। हालांकि अनुष्का शर्मा ने अभी अपनी आगामी फिल्म की घोषणा नहीं की है।

आखिरी बार उन्हें फिल्म निर्देशक आनंद एल. राय की फिल्म जीरो में देखा गया था। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेता शाहरुख खान और अभिनेत्री कटरीना कैफ मुख्य भूमिका में थीं। यह फिल्म 2018 में रिलीज हुई थी। शानदार कलाकार होने के बावजूद फिल्म जीरो फ्लॉप साबित हुई थी। इसके बाद अनुष्का शर्मा अभी तक किसी भी फिल्म मुख्य अभिनेत्री के तौर नजर नहीं आई हैं।