Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

भारत में अब तक 90 लोग हुए संक्रमित, हवाई यात्रियों के लिए जारी किए गए नए गाइडलाइंस

नई दिल्‍ली। भारत में ब्रिटेन से आए कोविड-19 के नए स्‍ट्रेन से अब तक कुल 90 लोग संक्रमित हो चुके हैं। यह जानकारी देश के स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय ने दी है। इन्‍हें आइसोलेशन में रखा गया हैै। कोविड-19 के नए स्‍ट्रेन से ब्रिटेन में सनसनी है, इस क्रम में ब्रिटेन व भारत आने-जाने वाली उड़ानों के यात्रियों को RT-PCR टेस्‍ट कराना होगा।

दोनों देशों के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए गाइडलाइंस

ब्रिटेन जाने वाले यात्रियों के लिए जारी एडवाइजरी में दी गई गाइडलाइंस के अनुसार, इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (IGI) पर यात्रियों को एयरपोर्ट के अधिकारिक वेबसाइट ‘एयर सुविधा पोर्टल’ के जरिए अपना नेगेटिव RT-PCR टेस्‍ट रिपोर्ट अपलोड करना होगा। गाइडलाइन में कहा गया, ‘सफर शुरू करने से 72 घंटे पहले RT-PCR टेस्‍ट कराना अनिवार्य है।’ एयरपोर्ट पर टेस्‍ट और लाउंज के लिए यात्री को 3,400 रुपये का भुगतान करना होगा। इस टेस्‍ट का परिणाम आने में 10 घंटे का समय भी लग सकता है।

IGI एयरपोर्ट पर यात्रियों को कराना होगा टेस्‍ट

दिल्‍ली में RT-PCR टेस्‍ट कराने वाले यात्रियों को सात दिनों के लिए क्‍वारंटाइन किया जाएगा। ब्रिटेन से आने वाली उड़ानों पर रोक लगाई गई थी जो सीमित दोबारा शुक्रवार से शुरू होने जा रहा है।  हर सप्‍ताह 30 उड़ानों का संचालन किया जाएगा जिसमें से 15 भारत और 15 ब्रिटेन के करियर होंगे। यह शेड्यूल 23 जनवरी तक जारी रहेगा। नागरिक विमानन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने इस बारे में पहले भी जानकारी दी थी। ब्रिटेन जाने वाली उड़ानों पर से 6 जनवरी को रोक हटी। स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय के अनुसार, कोरोना वायरस के नए स्‍ट्रेन से अब तक देश में कुल 82 लोग संक्रमित हो चुके हैं।

बता दें कि कोविड-19 वैक्‍सीन को एयर के जरिए ट्रांसपोर्ट के लिए सरकार ने शुक्रवार को गाइडलाइंस जारी किया। इसके लिए एयरपोर्ट अधिकारियों ने निर्देश जारी किया है और एयरलाइंस को ड्राई आइस का इस्‍तेमाल करने को कहा गया। स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय द्वारा शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, भारत में कोरोना वायरस के नए स्‍ट्रेन से मामले भी अब बढ़ते दिख रहे हैं। देश में UK के कोरोना स्ट्रेन से संक्रमित होने वालों की संख्या बढ़कर 90 हो गई है।