Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

बर्ड फ्लू के कारण कई राज्‍यों मे पोल्‍ट्री कारोबार पर लगी रोक, देश में दहशत का माहौल एहतियातन लिए गए फैसले

नई दिल्‍ली। कोरोना वायरस संक्रमण से जारी संघर्ष के बीच अब विभिन्‍न राज्‍यों में बर्ड फ्लू का संक्रमण फैल रहा है जिससे निपटने के लिए उपाय किए जा रहे हैं। देश के कई राज्‍यों में पोल्‍ट्री, कौव्‍वों, प्रवासी पक्षियों की मृत्‍यु दर से हालात बिगड़ गए हैं।  इस संक्रमण के मद्देनजर केंद्रीय मंत्री संजीव बालयान ने बताया कि राजस्थान, हरियाणा, मध्य प्रदेश और केरल में भी बर्ड फ्लू की पुष्टि हो चुकी है और बढ़ते मामलों को देखते हुए केंद्र सरकार ने दिल्ली में कंट्रोल रूम बनाया है, जो राज्यों के साथ संपर्क में रहेगा।

केरल, हरियाणा, राजस्‍थान, मध्‍यप्रदेश और हिमाचल प्रदेश के हालातों को देखते हुए केंद्र ने राज्‍यों के साथ बैठक की और हालात का जायजा लिया ताकि एवियन इंफ्लूएंजा यानि बर्ड फ्लू के संक्रमण से होने वाले नुकसान को देखते हुए राज्‍यों व केंद्र शासित प्रदेशों को एहतियात बरतने और उपायों की सलाह दी जा सके। पिछले 10 दिनों की अवधि में मरने वाले पक्षियों का आंकड़ा 15 लाख के करीब पहुंच चुका है। केवल हिमाचल प्रदेश में बर्ड फ्लू से 3000 प्रवासी पक्षियों की मौत हो गई। जानें इन राज्‍यों में क्‍या बरती जा रही सतर्कता-

जम्‍मू कश्‍मीर व उत्‍तर प्रदेश भी हुआ सतर्क

पड़ोसी राज्‍यों हरियाणा व हिमाचल प्रदेश में बर्ड फ्लू संक्रमण के प्रकोप को देखते हुए जम्‍मू कश्‍मीर सरकार ने पोल्‍ट्री की एंट्री पर ही रोक लगा दी है। गुरुवार को जम्‍मू कश्‍मीर सरकार ने ऐलान किया कि शुक्रवार से प्रदेश में पोल्‍ट्री से संबंधित सभी कारोबार को बंद कर दिया जाएगा। उत्‍तर प्रदेश के सोनभद्र के डाला इलाके में दस कौव्‍वों की मौत  के बाद सनसनी फैल गई। इनके सैंपल पोस्‍ट मार्टम के बाद मध्‍यप्रदेश के भोपाल में जांच के लिए भेज दिए गए।

मध्‍यप्रदेश

मध्‍यप्रदेश सरकार ने बर्ड फ्लू के खतरे से निपटने के लिए आपात बैठक किया और राज्‍य के मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जिला स्तर पर निगरानी के निर्देश दिए। साथ ही फैसला लिया कि दक्षिण भारत के कुछ राज्यों से कुछ दिनों के लिए पोल्ट्री का कारोबार पर रोक लगा दिया जाए। बता दें कि राज्‍य के 10 जिलों में 400 कौव्‍वों की मौत हो चुकी है। यहां 29 दिसंबर को बर्ड फ्लू का पहला मामला सामने आया था।

हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश सरकार ने बर्ड फ्लू को लेकर राज्‍य में अलर्ट जारी कर दिया है और इसके कारण बिगड़े हालात पर काबू पाने के लिए सक्रियता बढ़ा दी है। राज्‍य के कुछ हिस्‍सों में मछली, मुर्गे और अंडों की बिक्री को बैन कर दिया है। यहां के पौंग बांध झील अभयारण्य में प्रवासी पक्षियों की मौत हो गई जिसमें बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई। यहां पक्षियों के मरने का पहला मामला 28 दिसंबर को सामने आया था। राज्य में अब तक 3000 प्रवासी पक्षी मारे जा चुके हैं।

उल्‍लेखनीय है कि केंद्रीय पशुपालन मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, ‘भारत में बर्ड फ्लू का जरिया प्रवासी पक्षी है। सबसे ज्यादा मामले उन्हीं इलाकों में आ रहे हैं, जहां प्रवासी पक्षी आते हैं।’