Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

घरवालों से मिलकर बिग बॉस 14 के कंटेस्टेंट हुए भावुक, देखें वीडियो

नई दिल्लीl बिग बॉस 14 में 7 जनवरी के एपिसोड में घर वालों को उनके परिवार वालों से मिलने का अवसर मिलता हैl इसके चलते एजाज खान, राहुल वैद्य और निक्की तंबोली भावुक हो जाते हैं और रोने लगते हैंl बिग बॉस का यह सप्ताह फैमिली वीक हैl यह बिग बॉस के घर वालों के लिए एक भावनात्मक वीक होने वाला है क्योंकि लंबे समय के बाद उन्हें उनके परिवार वालों के साथ मिलने का अवसर मिलेगाl

गुरुवार के एपिसोड में हम राहुल वैद्य की मां बिग बॉस के घर में आती हैl वह दोनों रोने लगते हैंl वहीं एजाज खान के भाई इमरान भी उन्हें सपोर्ट करने के लिए आते हैंl एजाज अपने भाई को देखकर रोने लगते हैंl निक्की तंबोली अली गोनी की बातों से दुखी नजर आती है और कहती हैं कि कैप्टंसी टास्क में उनका विश्वास टूटा है और वह रोने लगती हैl इसके बाद अली गोनी और घर के अन्य सदस्य निक्की को चुप कराते हैंl

अर्शी खान शो में बने रहने के लिए अपना पूरा दमखम लगा रही हैl वही कैप्टंसी टास्क में विकास गुप्ता एक बार फिर एक राउंड जीत जाते हैंl राखी सावंत कैप्टंसी टास्क जीतकर घर की कैप्टन बनना चाहती हैंl वह कहती हैं कि उन्हें कैप्टन बनने में मदद करेंl वहीं जैस्मिन भसीन भी घर की कैप्टन बनने में दिलचस्पी रखती हैl बिग बॉस 14 में हिना खान, गौहर खान और सिद्धार्थ शुक्ला भी बतौर तूफानी सीरियर्स नजर आए थेl वहीं बिग बॉस 14 में राखी सावंत, राहुल महाजन, अर्शी खान, मनु पंजाबी और विकास गुप्ता जैसे कलाकार बतौर चैलेंजर्स घर में आए हुए हैंl

बिग बॉस 14 सलमान खान होस्ट कर रहे हैंl इस शो के फाइनलिस्ट के तौर पर अभिनव शुक्ला, रुबीना दिलैक, एजाज खान और जैस्मीन भसीन का चुनाव किया गया हैl सभी इस शो को लेकर बहुत उत्साहित हैंl