Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

बदायूं में 50 साल की महिला की गैंगरेप के बाद हत्या, धर्मेंद्र यादव पीड़ित परिवार से करेंगे मुलाकात

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बदायूं के ग्राम मेवली में 50 वर्षीय महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म और निर्मम हत्या की घटना की जांच के लिए पूर्व सांसद धर्मेन्द्र यादव के नेतृत्व में 4 सदस्यीय जांच कमेटी गठित की है। कमेटी के सदस्य गुरुवार को घटनास्थल पर जाकर जांच करेंगे तथा पीड़ित परिवार से मिलकर सांत्वना देंगे। कमेटी में बदायूं के पूर्व सांसद धर्मेन्द्र यादव, राजपाल कश्यप एमएलसी हरदोई, अगम मौर्य जिलाध्यक्ष बरेली तथा बदायूं के सहसवान के विधायक ओंकार सिंह हैं।

उल्लेखनीय है कि बदायूं के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने बताया कि बीते रविवार को उघैती थाना क्षेत्र के एक गांव में मंदिर गई 50 वर्षीय एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला के साथ बलात्कार की पुष्टि हुई है और उसके गुप्तांग में चोट के निशान तथा पैर की हड्डी टूटी पाई गई है।