Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

Bokaro बेरमो और दुमका विधानसभा उपचुनाव में भाजपा की जीत तय है : अमर बाउरी

जनता हेमंत सरकार से छुटकारा पाना चाहती है, दोनों उपचुनाव में भाजपा की जीत होगी : अमर बाउरी

झारखंड के बेरमो विधानसभा और दुमका विधानसभा उपचुनाव में भाजपा की जीत तय है और यहां परिवर्तन होने के साथ ही राज्य में भी नेतृत्व परिवर्तन होगा, उक्त बातें पूर्व झारखंड सरकार के मंत्री और भाजपा के चंदनक्यारी विधायक अमर कुमार बावरी ने बेरमो विधानसभा में चुनाव प्रचार के दौरान मीडिया से बात करते हुए कही।

उन्होंने कहा कि जिस तरीके से 9 महीने की सरकार के कार्यकाल में लोगों को परेशानी झेलना पड़ रहा है ऐसे में अब जनता राज्य में परिवर्तन चाहती है और यही वजह है यह दोनों उपचुनाव में भाजपा के प्रत्याशी जीत दर्ज करेंगे और राज्य का भी नेतृत्व में परिवर्तन होगा।
उन्होंने कहा कि पिछले चुनाव में जिस तरीके से इस महा गठबंधन की सरकार ने लोगों से वादा किया था जो आज तक पूरा नहीं कर पाया साथ ही जिस तरीके से नक्सलवाद , लूट, छिनतई और अपराधिक घटनाओं में वृद्धि हुई है उससे अब जनता उब चुकी है और जल्द से जल्द इस सरकार से छुटकारा पाना चाहती है। दोनों उपचुनाव में जनता परिवर्तन की और देख रही है ताकि दुमका और बेरमो में परिवर्तन के साथ ही राज्य में सत्ता परिवर्तन हो।