Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

Bokaroरेल मंत्रालय द्वारा निजीकरण के खिलाफ रेलवे के कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

बोकारो: झारखंड के बोकारो में छेत्रिय रेल प्रबंधक कार्यालय के समक्ष दक्षिण पूर्व रेलवे मजदूर संघ के बैनर तले भारतीय रेलवे मजदूर संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एव दक्षिण पूर्व रेलवे मजदूर संघ के महामंत्री पवन कुमार के नेतृत्व में अपनी मांगों के समर्थन में विछोभ प्रदर्शन किया।और सरकार के रवैये के विरुद्ध नारेबाज़ीया की गई।

इस प्रदर्शन में सैकड़ों की सँख्या में रेलवे से जुड़े कर्मचारियों ने हाथों में मांगो की तख्तियां लिए हुए प्रदर्शन में भाग लिया।यह कार्यक्रम पूरे देश मे संघर्ष दिवस के रूप में किया जा रहा है।आप को बता दे की वीते दिनों भारत सरकार के रेल मंत्रालय द्वारा रेलवे के निजीकरण करने एव 12 क्लस्टर के 109 रूटों पर 151 ट्रेनों को प्राइवेट ट्रेन ऑपरेटरो की मदद से चलाने हेतु निवेदन आमंत्रित किया गया है।

जिससे रेलवे के कर्मचारि खफा है।उनका कहना है की रेलवे को प्राइवेट आपरेटरों को सौपना निजीकरण का पहला कदम है। रेलवे के उधोग को निजी हाथों में देना सुरक्षा के साथ खेलवाड़ है।रेलवे को निजी हाथों में जाने से बचाया जाय।

अगर हमारी मांगो पर गभीरता से विचार नहीं किया गया तो हम सब मजदूर सरकार से आरपार की लड़ाई लड़ने को तैयार है। अगर आवश्यकता पड़ी तो1974 की तरह रेलवे के अन्दर हड़ताल की भी चेतावनी मजदूरों द्वारा दी गई।