Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

कोरोना का कहर- देश में एक दिन में 500 से ज्यादा मौतें, संक्रमितों की संख्या 5.85 लाख के पार

देश में दो दिन तक कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में कमी आने के बाद एक बार फिर इसका प्रकोप बढ़ने लगा है तथा पिछले 24 घंटों में संक्रमण के 18,653 नए मामले सामने आए हैं जिससे संक्रमितों का आंकड़ा 5.85 लाख के पार पहुंच गया है और इसी अवधि में मृतकों की संख्या में 500 से अधिक की वृद्धि दर्ज किए जाने से यह आंकड़ा 17,400 पर पहुंच गया। केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से बुधवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक कोरोना संक्रमण के 18,653 नए मामलों के साथ कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 5,85,493 हो गई है। सोमवार और मंगलवार को संक्रमण के दैनिक मामलों में कमी दर्ज की गई थी।

रविवार को जहां संक्रमण के 19,906 मामले दर्ज किए गए थे वहीं सोमवार को इससे थोड़े कम 19,459 मामले सामने आए तथा मंगलवार को 18,522 नए मामले सामने आए हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान इस संक्रमण से 507 लोगों की मौत हुई है जिससे मृतकों की संख्या बढ़कर 17,400 हो गई है। दूसरी तरफ इस बीमारी से निजात पाने वालों की संख्या में भी इजाफा हो रहा है और इसी अवधि में 13,157 रोगी ठीक हुए है, जिन्हें मिलाकर अब तक कुल 3,47,979 मरीज रोगमुक्त हो चुके हैं। बहरहाल देश में अभी कोरोना संक्रमण के 2,20,114 सक्रिय मामले हैं।

कोरोना महामारी से सर्वाधिक प्रभावित महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में संंक्रमण के 4878 मामले दर्ज किए गए और 245 लोगों की मौत हुई। इसके साथ ही राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,74,761 और मृतकों की संख्या बढ़कर 7,855 हो गआ है। राज्य में 90911 लोग संक्रमणमुक्त हुए हैं। तमिलनाडु में पिछले कुछ दिन से कोरोना वायरस के मामलों में लगातार हो रही तेज वृद्धि से यह संक्रमण के मामले में देश भर में दूसरे स्थान पर पहुंच गया है।

राज्य में पिछले 24 घंटों में संक्रमितों की संख्या 3,943 बढ़कर 90,167 पर पहुंच गई है और इसी अवधि में 60 लोगों की मौत से मृतकों की संख्या 1201 हो गई है। राज्य में 50074 लोगों को उपचार के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी जा चुकी है।