Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

लगातार चौथे दिन बढ़ीं डीजल-पेट्रोल की कीमतें, जानें आज के नए रेट्स

पेट्रोल-डीजल की कीमतें आज लगातार चौथे दिन बढ़ी हैं। पिछले चार दिनों में तेल की कीमतें दो रुपए से भी ज्यादा बढ़ी हैं। पेट्रोल 2.14 रुपए प्रति लीटर महंगा हुआ है और डीजल के दाम में 2.23 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है।

अन्य महानगरों का क्या है हाल
कंपनियों ने बुधवार को पेट्रोल की कीमत में 40 पैसे प्रति लीटर और डीजल की कीमत में 45 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की। अब देश की राजधानी नई दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 73 रुपए से बढ़कर 73.40 रुपए प्रति लीटर हो गई है। इसी तरह डीजल की कीमत 71.17 रुपए से बढ़कर 71.62 रुपए प्रति लीटर हो गई। कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल की कीमत क्रमश: 75.36, 80.40 और 77.43 रुपए प्रति लीटर है। डीजल की बात करें, तो इन महानगरों में इसका दाम क्रमश: 67.63, 70.35 और 70.13 रुपए है। बढ़ोत्तरी की एक बड़ी वजह मांग बढ़ना भी है, क्योंकि अब बाजार खुल गए हैं।

जानिए आपके शहर में कितना है दाम
पेट्रोल-डीजल की कीमत आप एसएमएस के जरिए जान सकते हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, आपको RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको आईओसीएल की वेबसाइट से मिल जाएगा।

रोजाना बदलती है कीमत
एक अधिकारी ने कहा कि पेट्रोल-डीजल की कीमत में दैनिक बदलाव की प्रक्रिया दोबारा शुरू कर दी गई है। सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियां नियमित अंतराल पर विमान ईंधन और घरेलू रसोई गैस (LPG) कीमतों में बदलाव कर रही थीं लेकिन 16 मार्च से पेट्रोल और डीजल की कीमतें स्थिर बनी हुई थीं। इसकी वजह अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कच्चे तेल की कीमतों को लेकर भारी उथल-पुथल होना था। सरकार के पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क तीन रुपए प्रति लीटर बढ़ाए जाने के तुरंत बाद इनकी कीमतें स्थिर हो गईं।