Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

अपने काम पर हो रही राजनीति पर सोनू सूद ने तोड़ी चुप्पी, किया ये बड़ा ऐलान

नई दिल्ली। कोरोना वायरस लॉकडाउन में प्रवासी मजदूरों के मसीहा बनें बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। सोनू इस मुश्किल की घड़ी में गरीब मजदूरों के​ लिए जो कर रहे हैं उसे ताउम्र कोई भुला नहीं सकता। इसी बीच खबरें आ रही थीं कि सोनू सूद राजनीति में कदम रखने जा रहे हैं। लेकिन एक्टर ने इन सभी बातों को खारिज कर दिया है। उन्होंने ने कहा कि वह जो कर रहे हैं, ‘पूरी तरह प्रेमवश’ कर रहे हैं।

सोनू सूद ने न्यूज एजेंसी ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘मुझे राजनीति से कोई लेना-देना नहीं है। ये सब बस मैं प्रेमवश कर रहा हूं। मैं उन्हें उनके परिवार से मिलने में मदद करना चाहता हूं।’

सूद ने आगे कहा, ‘मेरी इच्छा है कि हर मजदूर के अपने घर पहुंचने तक काम करता रहूं। यात्रा पूरे जोश से जारी रहेगी। किसी को बेघर नहीं रहना चाहिए। हम चाहते हैं कि वे सुरक्षित अपने घर पहुंच जाएं।’

आपको बता दें  कि अबतक सोनू सूद लगभग 18 हजार से 20 हजार श्रमिकों को उनके गृह राज्य ओडिशा, बिहार, उत्तरप्रदेश और झारखंड लौटने में मदद कर चुके हैं। उनहोंने न सिर्फ इन्हें बसों से बल्कि ट्रेन और फ्लाइट से भी उनके घर पहुंचाया है।

सोनू सूद के फिल्मी करियर की बात करें तो उन्होंने बॉलीवुड में फिल्म  ‘दबंग’ और ‘जोधा अकबर’ जैसी फिल्मों से अपनी पहचान बनाई है। बात दें कि सोनू विलेन के किरदार में काफी पसंद किए जाते हैं। उन्होंने अपने करियर में अबतक कई तरह के किरदारों को जिया है।

सोनू सोशल मीडिया पर लगातार एक्टिव नजर आ रहे है। वह सोशल मीडिया पर के जरिए मदद की गुहार लगा रहे लोगों की आगे बढ़कर हर मु​मकिन कोशिश कर रहे हैं। यहीं नहीं सोनू सूद सभी के मैसेज का जबवा भी बड़े ही प्यार से दे रहे हैं।