Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में निवेश करे देशा का उद्योग जगतः उदय कोटक

नई दिल्ली। उद्योग मंडल CII के नए प्रेसिडेंट उदय कोटक ने कहा है कि समाज ऐतिहासिक बदलाव के दौर से गुजर रहा है। उन्होंने कहा है कि यह भारतीय कारोबारियों के लिए भी खुद को बदलने का वक्त है। उन्होंने देश के उद्योग जगत से ‘आत्मनिर्भर भारत’ के निर्माण के लिए निवेश को लेकर सकारात्मक रुख रखने का आह्वान किया। उन्होंने देश के उद्योग जगत से कोविड-19 संकट की वजह से पैदा हुए अवसरों को भुनाने को कहा है। कोटक महिंद्रा बैंक के मैनेजिंग डायरेक्टर कोटक ने उद्योग जगत से कैपिटल मार्केट को भुनाने एवं चुनौतीपूर्ण समय में अस्तित्व बचाए रखने के लिए बफर फंड बनाने का सुझाव दिया।

कोटक ने कहा, ”कोविड-19 के असर की वजह से हम ऐसा विश्व देखने जा रहा है जहां बड़े पैमाने पर एकीकरण होगा…आने वाले समय में अधिकतर सेक्टर्स में बहुत कंपनियों के बने रहने की संभावना है। यह भारतीय बिजनेस के लिए बदलाव एवं सकारात्मक रुख रखने का वक्त है।”

कोटक ने कहा कि वह प्रधानमंत्री के आत्मनिर्भर भारत के विचार को लेकर काफी उत्साहित हैं। कोटक ने कहा, ”मेरा मानना है कि आज के समय में जिन कंपनियों की निर्धारित परिचालन लागत अपेक्षाकृत रूप से कम है और जिन्होंने बहुत अधिक फायदा नहीं उठाया है, वे इस समय मौजूद अवसरों का लाभ उठा सकते हैं।”

कोटक ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत का लक्ष्य हासिल करने के लिए हेल्थकेयर, शिक्षा, पर्यावरण और ग्रामीण बुनियादी ढांचा सहित सामाजिक क्षेत्र में निवेश बढ़ाए जाने की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि देश को हेल्थकेयर सेक्टर में निवेश को बढ़ाना होगा। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में हेल्थ सेक्टर में जीडीपी के 1.3 फीसद के आसपास का निवेश होता है, जिसे बढ़ाकर पांच से दस फीसद के बीच किए जाने की जरूरत है।