Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

Unlock-1.0-Phase-2 : BSP मुखिया मायावती का दिल्ली के CM केजरीवाल पर तंज, कहा-दिल्ली पर सबका हक

लखनऊ। कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण में समय-समय पर जनता के साथ सरकार को भी सतर्क करने वाली बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती ने अनलॉक-1.0 के दूसरे चरण में लोगों का आगाह किया है। सोशल मीडिया पर बेहद एक्टिव मायावती ने सामेवार को भी इस बाबत दो ट्वीट किया है। इसके साथ ही उन्होंने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर तंज कसा है।

बसपा मुखिया मायावती ने कहा कि यह तो सभी को पता है कि दिल्ली देश की राजधानी है। दिल्ली में देश भर के लोग आते-जाते हैं। यहां पर सभी के काफी जरूरी काम होते रहते हैं। ऐसे में यदि कोई व्यक्ति अचानक बीमार पड़ जाता है तो उसको यह कहकर कि वह दिल्ली का नहीं है इसलिए दिल्ली सरकार उसका इलाज नहीं होने देगी, यह अति-दुर्भाग्यपूर्ण।

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल का यह बयान बेहद ही दुर्भाग्यपूर्ण है। उनको चिकित्सा के मामले की गंभीरता को समझना चाहिए। इस तरह का बयान उनकी गंभीरता तथा सोच को दर्शाता है। उनके इस बयान के प्रकरण में केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार को जरूर दखल देना चाहिये।

मायावती ने कहा है कि कहा कि देश में अनलॉक-1 के तहत दूसरे चरण में आज से जो भी स्थल व बाजार आदि खोले जा रहे हैं, वहां जाने के लिए लोगों को सरकारी नियमों का सख्ती से पालन करना चाहिये। यदि बहुत जरूरी है तब ही वहां जाना चाहिये, वरना जाने से बचना चाहिये। मायावती ने कहा कि बसपा की लोगों के हित में यह सलाह है।