Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

तमिलनाडु के सीएम पलानीस्वामी बोले, लॉकडाउन से कोरोना महामारी को रोकने में मिली मदद

चेन्नई। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के. पलानीस्वामी ने रविवार को कहा कि राज्य में कोविड-19 के 86 फीसद मामलों में इसके लक्षण नहीं दिखाई दिए। लॉकडाउन तथा दूसरे उपायों ने इस महामारी को रोकने में मदद की।

पलानीस्वामी ने एक बयान में कहा कि तमिलनाडु में दूसरे राज्यों और कुछ देशों की तुलना में कोविड-19 से होने वाली मौतों की दर कम है। उन्होंने कहा, ‘चार जून तक 5.50 लाख टेस्ट किए गए। इनके जरिये हमें पता चला है कि राज्य में 86 फीसद कोरोना संक्रमितों में इसके कोई लक्षण ही नहीं थे। चीन में कोरोना संक्रमण के बाद से ही राज्य सरकार सक्रिय हो गई थी। सरकार अबतक स्वास्थ्य समेत अन्य उपायों के लिए 4,033 करोड़ रुपये से ज्यादा का आवंटन कर चुकी है।’ मुख्यमंत्री ने कहा, ‘हमने हाल ही में ब्रिटेन, फ्रांस व अमेरिका के साथ 15,000 करोड़ रुपये से ज्यादा के समझौते किए हैं, जिनसे राज्य में 47,000 से ज्यादा रोजगार के अवसर सृजित होंगे।’

कोरोना को रोकने के लिए सक्रिय कदम उठाए सरकार : स्टालिन

पलानीस्वामी के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए द्रमुक प्रमुख एमके स्टालिन ने कहा कि मुख्यमंत्री को संक्रमण रोकने के लिए सक्रिय कदम उठाने चाहिए। सरकार को यह भी पता लगाना चाहिए कि शहर में कोरोना संक्रमण का कम्युनिटी ट्रांसमिशन हुआ है अथवा नहीं।

देश में कोरोना के बढ़ रहे मामले

बता दें कि देश में लॉकडाउन 5 के चलते भी देश में कोरोना संक्रमण के मामलों में तेज बढ़ोतरी जारी है। हालांक‍ि देश में कोरोना संक्रमित मरीजों की रिकवरी रेट में भी तेजी से इजाफा देखा जा रहा है। केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय की ओर से साझा किए गए आंकड़ों के मुताबिक, देश में बीते 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 9,971 नए मामले सामने आए हैं जबकि 287 लोगों की मौत हो गई है। इसके साथ ही देश में अब तक कोरोना के 2,46,628 मामले सामने आए हैं जबकि 6,929 लोगों की संक्रमण से मौत हो गई है। हालांकि कुल 2,46,628 मामलों में सक्रिय मरीज केवल 1,20,406 ही हैं।