Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

कल से खुल जाएंगे दिल्ली के सभी सील बॉर्डर, केजरीवाल ने किया ऐलान

 उत्तर प्रदेश और हरियाणा से सटी राजधानी दिल्ली की सील सीमाएं कल यानी सोमवार से खुल जाएंगी। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को ऐलान किया। उन्होंने बताय कि बॉर्डर के साथ साथ कल से दिल्ली में रेस्टोरेंट, मॉल्स और धार्मिक स्थल भी खोले दिए जाएंगे।

केजरीवाल ने प्रेेस कांफ्रेस में कहा कि दिल्ली सरकार केंद्र के आदेश के मुताबिक कल से दिल्ली में मॉल्स, रेस्टोरेंट,धार्मिक स्थल खोलने जा रही है। दिल्ली में होटल, बैंक्वेट हॉल को अभी नहीं खोला जा रहा है क्योंकि हो सकता है कि आने वाले वक्त में हमें इन्हें अस्पताल में बदलना पड़े।

मुख्यमंत्री ने बताया कि पिछले हफ्ते हमने दिल्ली के लोगों को पूछा था कि क्या दिल्ली के अस्पताल सभी राज्य के लिए खुलने चाहिए? 90 % लोगो का कहना है कि जब तक कोरोना है तब तक दिल्ली के अस्पताल दिल्ली के लोगों के लिए ही आरक्षित होने चाहिए।