Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

एकता कपूर ने दिया हिंदुस्तानी भाउ को करारा जवाब, कहा- परिवार को मिल रही धमकियों पर नहीं झुकेंगे

नई दिल्ली, जेएनएन। एकता कपूर ऑल्ट बालाजी की वेब सीरीज XXX2 की वजह से पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक कमेंट और आलोचनाओं का सामना कर रही हैं। कुछ दिन पहले बिग बॉस फेम हिंदुस्तानी भाउ ने भी भारतीय सेना का अनादर करने का आरोप लगाते हुए एकता कपूर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई थी और उसके बाद भी एकता कपूर के खिलाफ उनकी बयानबाजी जारी है। बता दें कि इस वेबसीरीज के कुछ सीन के लिए आपत्ति दर्ज की गई थी, जिन्हें अब हटा दिया गया है।

हालांकि, अब एकता कपूर ने सोशल मीडिया पर मिल रही धमकियों पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने ‘द बिग डिबेट विद शोभा डे’ में अपना पक्ष रखा और अपनी गलती मानते हुए साइबर बुलिंग के खिलाफ आवाज उठाने की बात कही। शोभा डे ने जब एकता कपूर से सोशल मीडिया पर मिल रही धमकियों आदि के बारे में पूछा तो एक्ट्रेस ने कहा, ‘फाइनल शो एपिसोड मेरी ओर से अप्रूव्ड नहीं किए गए थे, लेकिन जब विवाद शुरू हुआ तो उन्होंने वो सीन हटा दिए और वो इस पर माफी भी मांगने वाली थी, लेकिन कई असामाजिक तत्वों ने ऐसा नहीं करने किया।’

साथ ही उन्होंने कहा, ‘एक व्यक्ति और एक संगठन के रूप में हम भारतीय सेना के प्रति गहरा सम्मान रखते हैं। हमारी सुरक्षा में उनका बहुत बड़ा योगदान है। हां, अगर कोई आर्मी इंस्टीट्यूट से ऐसी मांग करता है, तो हम आसानी से बिना शर्त माफी मांग लेंगे। लेकिन हम असामाजिक तत्वों द्वारा असभ्य साइबरबुलिंग और दुष्कर्म के कमेंट्स करने वालों के सामने नहीं झुकेंगे।’

साथ ही उन्होंने बताया कि उनकी मां और पूरे परिवार को दुष्कर्म की धमकियां मिल रही हैं। इसके अलावा प्रोड्यूसर ने हिंदुस्तानी भाउ को भी करारा जवाब दिया और कहा ‘वो जो महाशय हैं जो सोचते हैं कि वो बहुत बड़े देशभक्त हैं, वो बाहर आए और उन्होंने मेरी मां को गालियां दीं, मुझे भी गालियां दीं। अब तो उसने सोशल मीडिया पर मुझे दुष्कर्म की धमकी भी दे दी है।’ बता दें कि मध्यप्रदेश में इस वेबसीरीज को लेकर 2 एफआईआर भी दर्ज की गई हैं, इनमें भारतीय सेना के अनादर की बात कही गई है।