Logo
ब्रेकिंग
ले*वी के लिए ठेकेदारों को धम*की देने वाले पांडे गिरोह के चार अपरा*धी गिर*फ्तार रामगढ़ पुलिस ने लेवी के लिए हमले की योजना बना रहे मुखलाल गंझु को हथियार के साथ किया गिरफ्तार बालू खनिज के अवैध खनन व परिवहन पर 1 हाईवा वाहन को किया गया जब्त, प्राथमिकी दर्ज। जरुरतमंदों व गरीबो के लिए 31 अगस्त से शुरू होगा "खाना बैंक" इनलैंड पॉवर लिमिटेड ने कई विद्यालय को दिए वॉटर प्यूरीफायर, सेनेटरी पैड व लगाए पौधे Congress प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश का जिला अध्यक्ष जोया परवीन ने किया स्वागत Kids world स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ धूमधाम से मनाया गया श्री कृष्ण जन्माष्टमी कलर बेल्ट कराटे ग्रेडेशन के दौरान प्रतिभागियों ने कराटे के तकनीकों का प्रदर्शन किया! सांसद मनीष जायसवाल ने मंडईखुर्द वासियों से किया वादा निभाया Royal mens parlour का बरकाकाना मार्केट कांप्लेक्स में हुआ उद्घाटन!

रामगढ़ में युवक की पत्‍थर से कूचकर हत्‍या, नाले में मिला शव

भुरकुंडा (रामगढ़)। रामगढ़ जिले के भुरकुंडा थाना अंतर्गत सौंदा डी में एक युवक बंटू रजवार की पत्‍थर से कूचकर हत्या कर दी गई। सौदा डी नलकारी नदी के समीप नाले में बंटू का शव रविवार की सुबह बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार सौंदा डी हुसैनीनगर निवासी दिहाड़ी मजदूर बंटू रजवार उम्र 27 वर्ष दो दिनों से लापता था। वहीं युवक की हत्या की सूचना मिलने पर पतरातू एसडीपीओ प्रकाश चन्द्र महतो, भुरकुंडा थाना प्रभारी रघुनाथ सिंह सदल बल घटनास्थल पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। इस मामले पर बंटू रजवार के हुसैनी नगर के दोस्त संजय राम को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

घटना के संबंध में बंटू के बड़े भाई ने बताया कि शुक्रवार को बंटू शाम में मजदूरी कर वापस घर आया था। घर पर नहाकर खाना खाकर निकला लेकिन देर रात तक नहीं लौटा। परिजनों के द्वारा काफी खोजबीन की गई। शनिवार को भी खोजबीन की गई। इसी बीच पता चला कि शुक्रवार की रात 11 बजे तक बंटू अपने हुसैनी नगर के दोस्त संजय राम के साथ भुरकुंडा छठ माता मंदिर के समीप गांजा पीते हुए देखा गया था। इधर रविवार को सुबह शौच के लिए निकले स्थानीय लोगों ने नाले में बंटू रजवार का शव देखा।

यह खबर फैलते ही बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने संजय राम को भी पकड़ लिया और पिटाई कर पूछताछ की। संजय राम ने बताया कि हम लोग गांजा पी रहे थे लेकिन उसके बाद हम नहीं जानते हैं। बताया जाता है कि संजय राम पहले भी आपराधिक मामले में जेल जा चुका है। बंटू के सिर पर पत्थर से कुचलने सहित शरीर पर कई जगह चोट के निशान हैं। दिहाड़ी मजदूरी का काम कर अपने परिवार का भरण पोषण करने वाले बंटू का एक बेटा है। बंटू की मौत से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। जबकि इस मामले पर पुलिस द्वारा संजय राम से कड़ाई से पूछताछ जारी है।