Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

सुनील ग्रोवर के साथ दोबारा काम करने को लेकर बोले कपिल शर्मा, ‘बहुत मज़ा आएगा’

नई दिल्ली। छोटो पर्दे के दो बड़े कॉमेडिन कपिल शर्मा और सुनिल ग्रोवर भले ही लंबे वक्त से पर्दे पर साथ न नज़र आए हों, लेकिन उनके फैंस उन्हें दोबारा पर्दे पर साथ देखने के लिए बेताब हैं। गुत्थी और कपिल की जोड़ी को लोग अबतक नहीं भुले हैं। फैंस की ये इच्छा कब पूरी होगी ये तो वक्त ही बताएगा, लेकिन कपिल ने सुनील के साथ दोबारा काम करने को लेकर जरूर एक बयान दिया है। कपिल ने सुनील के साथ दोबारा काम करने की इच्छा ज़ाहिर की है। साथ ही कहा कि उनकी बॉन्डिंग बहुत अलग है, अगर किसी प्रोजेक्ट में दोबारा उन्हें सुनील के साथ काम करने का मौका मिला ता बड़ा मज़ा आएगा।

बॉम्बे टाइम्स से बातचीत में कपिल ने कहा, ‘सुनील पाजी से मुलाकात होती रहती है। हम हाल ही में गुरदास मान के बेटे की शादी में मिले थे। उसके बाद दिल्ली में एक शादी में मिले। छोटी- छोटी चीज़ों से रिश्ते खत्म नहीं होते हैं। सुनिल बहुत अच्छे एक्टर हैं। मैंने सुनिल पाजी से बहुत सारी चीज़ें सीखी हैं और अगर भविष्य में किसी प्रोजेक्ट में काम करने का मौका मिला तो उनके साथ काम करने में बड़ा मज़ा आएगा’।

आगे कपिल ने कहा, ‘जब हम दोनों साथ काम करते हैं तो बहुत ज्यादा मेहनत नहीं करते, क्योंकि हम दोनों एक दूसरे को बहुत अच्छी तरह से जानते हैं। मैं सोचता रहता हूं कि अभी मेरा शो ‘द कपिल शर्मा शो’ अच्छा चल रहा है तो शायद मैं दूसरे प्लेटफॉर्म्स के लिए सुनील पाजी को लेकर कुछ करूं। ऐसे आडिया मेरे दिमाग में दौड़ते रहते हैं’।