Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

न्यू चिलमटुंगरी स्थित सरना स्थल में हुआ सरहुल महोत्सव का आयोजन, लोगों के बीच बांटा गया प्रसाद

पाहान अकाल या कम बारिश होने की भविष्यवाणी भी करते है

Ramgarh:न्यू चिलमटुंगरी स्थित सरना स्थल शुक्रवार को सरहुल महोत्सव का आयोजन किया गया।  जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में रजरप्पा थाना प्रभारी बिनोद कुमार मुर्मू व विशिष्ट अतिथि मायल मुखिया टुशील देवी, झामुमो के जिला संगठन सचिव महेंद्र मिस्त्री मौजूद थे। इस उपलक्ष्य में मौजूद अतिथियों का स्वागत सरना समिति के सदस्यों द्वारा पगड़ी पहनाकर किया गया। इससे पूर्व पहान सिमतराम मांझी द्वारा आदिवासी रीति रिवाज के साथ सरना स्थल में पूजा अर्चना किया गया। तत्पश्चात लोगों के बीच प्रसाद का भी वितरण किया गया।

ढोल नगारो की थाप पर लोग खूब थिरकते नज़र आये

समारोह में भारी संख्या में आदिवासी समाज के महिला, पुरुष एवं बच्चे शामिल हुए। आदिवासी महिलाओं वं पुरुषों ने अपने आस्था एवं विश्वास के साथ फूलों की वर्षा करके पराम्परागत प्राकृति देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना कर अपने सपरिवारों एवं गांव की सुख-शांति मंगलकामनाएं की वही प्रकृति के संरक्षण ले लिए पेड़ लगा कर उसकी रक्षा करने का संकल्प लिया । इस मौके मौजूद सभी उम्र और वर्ग के लोगों ढोल नगारो की थाप पर खूब थिरकते नज़र आये ।

पाहान अकाल या कम बारिश होने की भविष्यवाणी भी करते है

मौके पर मुख्य अतिथि रजरप्पा थाना प्रभारी ने कहा की प्रकृति की उपासना का पर्व है सरहुल।  यह पर्व जल जंगल जमीन से जुड़ी हैं। क्योंकि हमलोग पेड़ पौधा की पूजा करते है। जिससे उनसे हमे जीवन की प्राप्ति होती है।  साथ ही उन्होंने कहा कि
सरहुल वसन्त के मौसम के दौरान मनाया जाता है, जब साल के पेड़ की शाखाओं पर नए फूल खिलते है। यह गांव के देवता की पूजा है, जिन्हे इन जनजातियों का रक्षक माना जाता है। लोग खूब-नाचते गाते हैं जब नए फूल खिलते है। देवताओं की पूजा साल की फूलों से की जाती है। गांव के पुजारी या पाहान कुछ दिनों के लिए व्रत रखते है। सुबह में वह स्नान लेते है और कच्चा धागा से बना एक नया धोती पेहनते है। उस दिन के पिछली शाम , तीन नए  मिट्टी के बर्तन लिये जाते है, और ताजा पानी भरा जाता है और अगली सुबह इन मिट्टी के बर्तन के अंदर, पानी का स्तर देखा जाता है। अगर पानी का स्तर कम होता है, तो इससे अकाल या कम बारिश होने की भविष्यवाणी की जाती है, और यदि पानी का स्तर सामान्य रहता है, तो वह एक अच्छी बारिश का संकेत माना जाता है।
सरहुल महोत्सव के मौके पर रोगन मांझी, सुखलाल मुर्मू, पुरन सोरेन, बिहारी मरांडी, रूपलाल किस्कू, बाबूदास सोरेन, बासुदेव हेम्ब्रम, बालाराम सोरेन, बंशी मांझी, बबलू किस्कू, हरिलाल मांझी, सोहन मांझी, लक्ष्मण हांसदा सहित कई मौजूद थे।