Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

रेड लहंगे में उर्वशी का गाॅर्जियस लुक, फैशन वीक में छाया एक्ट्रेस का ये अंदाज

मुंबई: शुक्रवार को मुंबई में Bombay Times Fashion Week 2020 का आयोजन हुआ। इस दौरान कई स्टार्स ने अलग-अलग डिजाइनर्स के लिए रैंप वाॅक किया। वहीं एक्ट्रेस रश्मि देसाई, उवर्शी रौतेला, विशाल आदित्य सिंह समेत कई स्टार्स डिजाइनर रोहित वर्मा के लिए शो स्टोपर बने। इस फैशन शो की तस्वीरें सोशल साइट पर वायरल हो रही हैं।

सामने आईं इन तस्वीरों को देख ऐसा लग रहा है कि डिजाइनर का ये थीम नवरात्रि स्पेशल था। इस दौरान उर्वशी के लुक ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा। लुक की बात करें तो उवर्शी रेड कलर की चोली के साथ मैंचिग हैवी लहंगे में बला की खूबसूरत दिखीं।

उवर्शी की इस चोली पर कुछ मंत्र लिखे थे। एक्ट्रेस ने सटबल मेकअप,मांग टीका, हैवी नेकलेस और ईयरिंग्स से अपने लुक को पूरा किया था। उन्होंने हाथों में भी मिनिमल ज्वेलिरी कैरी की थी। उर्वशी ने रैंप पर बेहद ही ग्लैमरस अंदाज में पोज दिए। उर्वशी की ये तस्वीरें सोशल साइट पर छाईं हुईं हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं।

बता दें कि उर्वशी चाहे कम फिल्मों में नजर आईं लेकिन वह अपने फैशन और स्टाइल स्टेटमेंट से सबका दिल जीत ही लेती हैं। उनकी तस्वीरें सामने आते ही सोशल साइट पर वायरल हो जाती हैं।

काम की बात करें तो उर्वशी ने साल 2013 में सनी देओल की फिल्म ‘द सिंह साहब द ग्रेट’ से करियर की शुरुआत की थी। उर्वशी हाल ही मेंअनीस बज्मी की फिल्म पागलपंती में नजर आईं थीं।