Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

पारस छाबड़ा ने अब तक क्यों नहीं हटवाया आकांक्षा पुरी के नाम का टैटू? खुद बताई सच्चाई

नई दिल्ली। ‘बिग बॉस 13’ के रनरअप पारस छाबड़ा शो खत्म होने के बाद भी चर्चा में हैं। पारस इस वक्त कलर्स के नए शो ‘मुझसे शादी करोगे’ में अपने लिए दुल्हन ढूंढ रहे हैं इसी बीच उनकी एक्स गर्लफ्रेंड को लेकर  उनका एक बयान आया है। न्यूज 18 से बातचीत में पारस ने बताया कि ‘बिग बॉस 13’ से निकलने के बाद आकांक्षा ने उनसे कॉन्टेक्ट करने की कोशिश की थी, लेकिन अगले ही दिन से वो ‘मुझसे शादी करोगे’ की शूटिंग के बिज़ी हो गए इसलिए उन्होंने आकांक्षा से कोई बात नहीं की।

पारस ने कहा, ‘आकांक्षा ने मुझसे बात करने की कोशिश की थी, लेकिन मैं बहुत बिज़ी था, वैसे भी अब मैं उससे कोई बात नहीं करना चाहता। अब कुछ भी क्लेरिफाई करने का कोई मतलब नहीं है इसलिए अच्छा है हम ब्रेक-अप कर लें। मैं उसका टैटू भी रिमूव करवाना चाहता हूं लेकिन शो में बिजी होन की वजह से मुझे टाइम नहीं मिल रहा है’।

पारस ने ये भी बताया कि उनके और आकांक्षा के बीच बिग बॉस में जाने से पहले ही खटपट चल रही थी। उनका रिश्ता बुरे दौर से गुज़र रहा था तो आज नहीं तो कल ब्रेकअप होना ही था। पारस ने बताया, ‘जब मुझे बिग बॉस 13 से ऑफर आया था उस दौरान लड़ाई में आकांक्षा ने कहा था कि अब मुझे शो मिल गया है इसलिए मैं उसे छोड़ दूंगा। क्योंकि मैं शो में जा रहा था इसलिए मैंने उस वक्त ब्रेकअप करना ठीक नहीं समझा और मैंने रिश्ते को जारी रखा। हालांक मैंने उससे कहा था कि अगर मुझे वहां कोई अच्छी लड़की मिली तो मैं मूव ऑन कर लूंगा’।