Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

Coronavirus के डर से बदली जाएगी अक्षय कुमार की ‘सूर्यवंशी’ और रणवीर सिंह की ‘83’ की रिलीज़ डेट?

नई दिल्ली। देश में हर तरफ कोरोना वायरस का डर बढ़ता जा रहा है। जहां आम लोग इसे लकर हर मुमकिन सावधानी बरत रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ बॉलीवुड इंडस्ट्री भी इसे लेकर काफी सतर्क है। इंडस्ट्री में भी इसके इफैक्ट देखने को मिल रहे हैं। कोरोना वायरस के डर के चलते कई फिल्मों की शूटिंग कैंसिल हो गई है, तो कई सिलेब्स ने अपनी ट्रिप कैंसल कर दी है।

खबरें तो यहां तक हैं कि कोरोना वायरस की वजह से कुछ फिल्मों की रिलीज़ डेट भी बदली जा सकती है। इन फिल्मों में अक्षय कुमार और कटरीना कैफ की मल्टी स्टारर फिल्म ‘सूर्यवंशी’ और रणवीर-दीपिका की ‘83’ का भी नाम है। अक्षय-कटरीना की फिल्म ‘सूर्यवंशी’ 24 मार्च को रिलीज़ होनी है। हालांकि ‘83’ 10 अप्रेल को रिलीज़ होगी। लेकिन क्या अब इन्हीं तरीखों को ये फिल्में रिलीज़ होंगी इस बारे में रिलायंस एंटरटेनमेंट के CEO ने बयान दिया है।

स्पॉटब्वॉय को दिए इंटरव्यू में रिलायंस एंटरटेनमेंट के CEO शिबाशीष सरकार ने कहा, ‘इस बारे में रोज़ चर्चा हो ही रही है, लेकिन अभी तक कुछ फैसला नहीं लिया गया है। अब तक फिल्मों कि रिलीज़ डेट वही है जो पहले अनाउंस की जा चुकी है। कोरोना वायरस का फिल्मों के बिजनेस पर कुछ खास इफेक्ट नहीं पढ़ रहा है लेकिन अब इस बात को नजरअंदाज़ भी नहीं कर सकते कि लोग एक जगह इक्ट्ठा होने से डर रहे हैं’।

आग शिबाशीष ने कहा, ‘पहले सूर्यवंशी रिलीज़ हो रही है इसलिए जो भी फैसला होगा पहले सूर्यवंशी के बारे में होगा उसके बाद 83 के बारे में सोचेंगे क्योंकि उसके रिलीज़ होने में अभी टाइम है। हालांकि अग दोनों ही फिल्मों की रिलीज़ डेट बदलनी पड़ी तो हम इसे लेकर ज्यादा चिंतित नहीं है। रिलीज़ डेट बदल से कुछ खास फर्क नहीं पड़ेगा। लेकिन हम उम्मीद करते हैं कि चीज़ें धीरे-धीरे नॉर्मल हो जाएं ताकी हमें किसी भी रिलीज़ डेट को बदलना ही ना पड़े’। आपको बता दें कि चर्चा ये भी है 83 का ट्रेलर लॉन्च इवेंट भी कोरोनावायरस की वजह से कैंसिल कर दिया गया है।