Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

करीना कपूर के बाद अब ऑफिशियली इंस्टाग्राम पर आईं शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान

नई दिल्ली। शाहरुख खान की बेटी सुहाना ने भले ही अभी तक बॉलीवुड में डेब्यू ना किया हो लेकिन उनकी फैन फॉलोइंग किसी स्टार से कम नहीं है। सुहाना फिलहाल लंदन में पढ़ाई कर रही हैं, लेकिन उनकी फैन फॉलोइंग इतनी है कि इंस्टाग्राम पर उनके कई फैन पेज हैं। सुहाना का अब तक इंस्टाग्राम पर कोई ऑफिशियल अकाउंट नहीं था, लेकिन अब उन्होंने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर पब्लिक कर दिया है।

सुहाना खान के फैन पेज इतने ज्यादा हैं कि लोगों हमेशा इस बात को लेकर कन्फ्यूज़ रहते थे कि कौन सा पेज उनका रीयल अकाउंट है। तो अब सुहाना के फैंस को किसी भी फैन पेज पर जाने की जरूरत नहीं है क्योकिं वो उन्होंने अपना ऑफिशियल अकाउंट पब्लिक कर दिया है।

वैसे सुहाना के अकाउंट को देखकर लगता है कि वो इंस्टा पर ज्यादा एक्टिव नहीं हैं। उनकी आखिरी फोटो दिसंबर की है जिसमें वो अपन दोनों भाई अबराम और आर्यन खान के साथ नजर आ रही हैं। इसके अलावा उनके अकाउंट पर केवल 20 और पोस्ट हैं जिनमें वो कहीं मां के साथ तो कहीं दोस्तों के साथ नजर आ रही हैं।